विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहनों में तोड़फोड़

Published: Tue, 05 Aug 2025 01:39 PM (IST)

Suvendu Adhikari Attack in West Bengal पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला हुआ। कूच बिहार ...और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी पर हमला। फाइल फोटो
पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी पर हमला। फाइल फोटो

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला हो गया। कुछ लोगों ने उनके वाहन पर पत्थरबाजी की। यह घटना आज सुबह की है, जब सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एक प्रदर्शन रैली की अगवाई कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उनके काफिले को निशाना बनाया।

सुवेंदु अधिकारी के प्रदर्शन के जवाब में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सदस्यों ने भी इलाके में प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी।

गाड़ियों के कांच तोड़े

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। कूच बिहार से हमले के बाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस की गाड़ी का कांच चकनाचूर हो चुका है।

हमलावरों ने वाहनों में बुरी तरह से तोड़फोड़ की। साथ ही सुवेंदु अधिकारी को काले झंडे भी दिखाई गए। कई लोग हाथ में TMC का झंडा लेकर नारेबाजी करते भी नजर आ रहे हैं।

बीजेपी ने TMC पर लगाए आरोप

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने इस हमले के लिए ममता सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। बीजेपी का कहना है कि इस हमले की योजना पहले से ही बना ली गई थी।

TMC ने किया खंडन

TMC ने बीजेपी के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। TMC का कहना है कि राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए बीजेपी ने खुद यह ड्रामा रचा है। TMC के अनुसार, बीजेपी में आंतरिक कलह चल रही है और यह हमला उसी का नतीजा है।

सुवेंदु ने किया एसपी ऑफिस का रुख

जानकारी के अनुसार, सुवेंदु अधिकारी अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कूच बिहार स्थित एसपी ऑफिस पहुंचे हैं, जहां वो हमले के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएंगे।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज