Move to Jagran APP

मणिपुर में भाजपा नेता लैशराम रामेश्वर सिंह की गोली मारकर हत्या, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की उठी मांग

मणिपुर में एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा की राज्य इकाई के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक लैशराम रामेश्वर सिंह की सुबह उनके आवास के गेट के पास हत्या कर दी गई।गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

By AgencyEdited By: Piyush KumarPublished: Tue, 24 Jan 2023 06:37 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2023 06:37 PM (IST)
मणिपुर में भाजपा नेता लैशराम रामेश्वर सिंह की गोली मारकर हत्या, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की उठी मांग
भाजपा की राज्य इकाई के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक लैशराम रामेश्वर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इमफाल, एजेंसी। मणिपुर के थौबल जिले में मंगलवार को अज्ञात लोगों ने एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा की राज्य इकाई के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक लैशराम रामेश्वर सिंह की सुबह उनके आवास के गेट के पास हत्या कर दी गई। पुलिस ने आगे जानकारी दी कि अज्ञात व्यक्ति बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट वाली एक कार में आए और सिंह पर काफी करीब से गोली चला दी।

loksabha election banner

हत्या पर भाजपा नेता ने जताया दुख 

50 वर्षीय रामेश्वर सिंह को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। भाजपा की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष सी चिदानंद सिंह ने समचार एजेंसी पीटीआई को बताया' हम इस कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाना चाहिए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।'

यह भी पढ़ें: चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए EC के तीन विशेष पर्यवेक्षक जाएंगे त्रिपुरा, DM और SP के साथ करेंगे बैठक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.