विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP में भाजपा नेता की गला रेतकर हत्या, घर की दूसरी मंजिल पर पड़ी थी खून से लथपथ लाश; पुलिस जांच में जुटी

Published: Sat, 19 Jul 2025 11:02 PM (IST)

मंदसौर जिले में भाजपा नेता श्यामलाल धाकड़ की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पूर्व मंडल उपाध्यक्ष धाकड़ ...और पढ़ें

मामला मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाने के गांव हिंगोरिया बड़ा का है (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मामला मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाने के गांव हिंगोरिया बड़ा का है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. रात में धाकड़ अपने कमरे में अकेले ही सोए थे
  2. जल्द ही हत्यारों को पकड़ने का दावा
  3. धाकड़ भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष हैं

जेएनएन, मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में भाजपा नेता श्यामलाल धाकड़ की हत्या से सनसनी फैल गई है। श्यामलाल धाकड़ भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष हैं। शुक्रवार की सुबह उनकी लाश मकान की दूसरी मंजिल पर बरामद हुई। मामला मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाने के गांव हिंगोरिया बड़ा का है।

रात में धाकड़ अपने कमरे में अकेले ही सोए थे। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का विधानसभा क्षेत्र होने से उन्होंने भी मामले में जल्द ही हत्यारों को पकड़ने को कहा। एसपी अभिषेक आनंद व एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। स्वजनों और ग्रामीणों से बातचीत भी की गई है। पुलिस को हत्यारे की तलाश है।

धारदार हथियार से की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार श्यामलाल धाकड़ गुरुवार रात में घर की ऊपरी मंजिल पर अकेले सो रहे थे, जबकि उनके स्वजन नीचे के कमरों में थे। रात के अंधेरे में किसी ने धारदार हथियार से हमला कर गले पर वार कर हत्या कर दी।

गले में गहरी चोट होने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार सुबह स्वजनों ने रक्त रंजित शव देखा। इसके बाद नाहरगढ़ थाना प्रभारी प्रभातसिंह गौड़ पुलिस बल के साथ पहुंचे। इधर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद एवं एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची।

हत्या का कारण स्पष्ट नहीं

  • प्रारंभिक जांच में हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। श्यामलाल धाकड़ भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे और मंडल उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। श्यामलाल का एक बेटा और बेटी है। हत्या की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी।
  • दोपहर 3 बजे शव को पोस्ट मार्टम के लिए मंदसौर ले जाया गया। एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है। जब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचते कुछ भी कहना संभव नहीं है।
  • उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोशल मीडिया पर एक्स व फेसबुक पर पोस्ट की, जिसमें लिखा है कि नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के हमारे पार्टी समर्थित कार्यकर्ता श्यामलाल धाकड़ का शव घर में मिला। कार्यकर्ताओं ने हत्या उनकी आशंका व्यक्त की है। मैंने एसपी अभिषेक आनंद व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। घटना का जल्द से जल्द खुलासा हो। परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें- Kerala: भाजपा नेता रंजीत श्रीनिवास की हत्या मामले में PFI से जुड़े 15 लोग दोषी करार, 22 जनवरी को सुनाई जाएगी सजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।