Move to Jagran APP

Janta curfew : जनता कर्फ्यू पर भाजपा नेता व भोजपुरी स्टार निरहुआ का वीडियो वायरल, देखें- क्या है संदेश

भाजपा नेता व भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने लोगों से जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील की है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Sun, 22 Mar 2020 03:17 PM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2020 03:17 PM (IST)
Janta curfew : जनता कर्फ्यू पर भाजपा नेता व भोजपुरी स्टार निरहुआ का वीडियो वायरल, देखें- क्या है संदेश

नई दिल्ली, जेएनएन। देश भर में कोरोना वायरस के खिलाफ फिल्मों में अपने अभिनय, गायन या नृत्य से लोगों का मनोरंजन करने वाले सितारों ने कोरोना वायरस से बचाव की कोशिशों के तहत जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील की है। वहीं भाजपा नेता व भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने लोगों से 'जनता कर्फ्यू' को सफल बनाने की अपील की है। निरहुआ ने इसके लिए अपने खास अंदाज में एक टिकटॉक विडियो बनाया है। इस विडियो को उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर किया है। निरहुआ का यह विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

loksabha election banner

निरहुआ ने इस टिकटॉक विडियो के लिए अपने ही एक पुराने गाने 'निरहुआ सटल रहे' को चुना है। इसी गाने के तर्ज पर जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए निरहुआ ने एक नया गाना अपने फैंस को दिया है। इस गाने के जरिए उन्होंने सभी से अपील की है कि वे अपने घर में बने रहें।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#supportjanatacurfew #indiafightscorona

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav) on

अपने अंदाज में जागरूक कर रहे निरहुआ

निरहुआ अपने अंदाज में गाते हैं, आज घरे में खईय- नहईय...,कहीं बाहरा न घूमे तू जइह....9 बजे राती ले सबसे कटल रह...अपना-अपना घरे भईया डटल रह...( अपने-अपने घर में ही रहें। रात 9 बजे तक कहीं बाहर घूमने न जाएं)

फैंस कर रहे विडियो को पसंद

निरहुआ के इस विडियो पर फैंस का खूब प्यार देखने को मिल रहा है। लोगों ने इस विडियो की और दिनेश लाल की भी खूब तारीफ की है। बता दें कि हर सोशल मुद्दे पर निरहुआ अलग-अलग विडियो के जरिए फैंस के बीच जागरूकता पैदा करने की कोशिश करते रहते हैं। कोरोना के समय से ही वह इस मुद्दे पर लोगों को लगातार अवेयर कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन भी अपनी बालकनी से बजाएंगे ताली, घंटी, शंख 

शनिवार को महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया कि कल (रविवार) सारा देश जनता क‌र्फ्यू में रहेगा। मैं इसे मान्यता दूंगा और शाम पांच बजे अपने खिड़की, दरवाजे, बालकनी, छत पर खड़ा होकर, ताली, घंटी, शंख बजा कर उन सब का सम्मान करूंगा, जो कठिन परिस्थितियों में भी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.