भाजपा को 1977 जैसे लोकसभा चुनाव परिणाम की उम्मीद
नई दिल्ली। 2014 के आम चुनावों के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के एक तरह से पार्टी का चेहरा बनने से भाजपा नेता बेहद उत्साहित हैं। उनका मानना है कि चुनावों में मोदी का जादू चल जाएगा और चारों ओर पार्टी की 'जय हो जय हो' होगी। अमेरिका के दौरे में भाजपा महासचिव अनंत कुमार ने तो यहां तक दावा कर दिया, 'अगल
नई दिल्ली। 2014 के आम चुनावों के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के एक तरह से पार्टी का चेहरा बनने से भाजपा नेता बेहद उत्साहित हैं। उनका मानना है कि चुनावों में मोदी का जादू चल जाएगा और चारों ओर पार्टी की 'जय हो जय हो' होगी। अमेरिका के दौरे में भाजपा महासचिव अनंत कुमार ने तो यहां तक दावा कर दिया, 'अगले वर्ष होने वाले आम चुनावों में हम पूर्ण बहुमत हासिल करेंगे। 1977 जैसा चुनाव परिणाम आएगा।'
भाजपा नेता कुमार इस संवाददाता से बातचीत कर रहे थे। बकौल अनंत कुमार, 'भारत में ठीक 1977 जैसा माहौल है। लोगों ने आपातकाल के बाद हुए उस चुनाव में कांग्रेस का सफाया कर दिया था। मतदाता इंदिरा गांधी को हटाना चाहते थे, लिहाजा उन्होंने जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत दे दिया।' भाजपा महासचिव के अनुसार आने वाले चुनाव में हमारा नारा कांग्रेस मुक्त भारत का होगा।
उनका कहना था, 'हम लोगों से अटल जी और मनमोहन सिंह के कार्यकाल का तुलनात्मक विश्लेषण करने का आग्रह कर रहे हैं। जहां छह वर्ष का वाजपेयी शासन देश के लिए स्वर्णिम युग था, वहीं मनमोहन सिंह सरकार ने पिछले नौ वर्षो में देश को अंधकार में धकेल दिया है।' कुमार के मुताबिक अटल जी के कार्यकाल में विकास दर आठ फीसद और मुद्रास्फीति भी 3 प्रतिशत के करीब थी। इसे मनमोहन सिंह ने अपनी गलत नीतियों से रसातल में पहुंचा दिया। लोगों का जीना मुहाल हो गया।
नीतीश को होगा पछतावा
भाजपा को अभी भी भरोसा है कि देर-सबेर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी लाइन पर आ जाएंगे। अनंत कुमार के अनुसार नीतीश को अपने किए पर पछतावा होगा कि उन्होंने भाजपा का साथ क्यों छोड़ा। उनका कहना था कि बिहार में लोगों के मूड को देखते हुए नीतीश अगर देर-सबेर हमारे साथ आ जाएं तो इसमें किसी को आश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर