विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कश्मीर भारत का है, इसमें कोई अगर-मगर नहीं', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बीजेपी की दो टूक 

Published: Fri, 13 Nov 2026 08:49 PM (IST)

भाजपा ने पाकिस्तान से पाक अधिकृत कश्मीर (पीओजेके) भारत को सौंपने की मांग की, साथ ही कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा।

फारुक अब्दुल्ला के बयान पर बीजेपी का पलटवार।

फारुक अब्दुल्ला के बयान पर बीजेपी का पलटवार।

HighLights

  1. भाजपा ने पाकिस्तान से पीओजेके भारत को लौटाने की मांग की।

  2. कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, आतंकवाद रुके तभी बात।

  3. फारूक अब्दुल्ला के बयान पर भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन की प्रतिक्रिया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा ने पाकिस्तान से पाकिस्तान के कब्जे वाला गुलाम जम्मू कश्मीर (पीओजेके) भारत को सौंपने की मांग की। सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा। उसने यह भी कहा कि जब तक पड़ोसी देश आतंकवाद बंद नहीं करता, तब तक उसके साथ संबंध बेहतर नहीं हो सकते।

भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब्दुल्ला ने "अच्छी बात" कही है। उन्होंने कहा कि कश्मीर हमेशा भारत का अभिन्न अंग रहेगा।

हुसैन ने वीडियो से कहा,'फारूक अब्दुल्ला अक्सर अलग-अलग बातें कहते हैं, लेकिन उन्होंने अच्छी बात कही है। कश्मीर भारत का है... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाकर इस पर अपनी मुहर लगा दी। लोग कहा करते थे कि अगर अनुच्छेद 370 हटाया गया तो राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाला कोई नहीं बचेगा। आज हर कोने में तिरंगा लहरा रहा है।'

उन्होंने कहा कि कश्मीर किसका है, इस सवाल पर कोई अगर-मगर नहीं है। पाकिस्तान को आतंकवादी देश बताते हुए उन्होंने कहा कि जब तक वह आतंकवाद बंद नहीं करता, पड़ोसी देश के साथ संबंधों में कोई सुधार नहीं हो सकता। पाकिस्तान को स्वीकार करना चाहिए कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर को भारत को सौंपना चाहिए।

इसके बाद पाकिस्तान से हमारी सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।गुरुवार को फारूक अब्दुल्ला ने भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत की जोरदार पैरवी की थी। उन्होंने कहा था कि गोलियां और सैन्य टकराव राजनीतिक विवादों को हल नहीं कर सकते और सार्थक बातचीत शत्रुता खत्म होने का इंतजार किए बिना शुरू होनी चाहिए।

अब्दुल्ला ने कहा, 'अब आप इंतजार करेंगे कि जब तक सबकी गोलियां बंद होंगी, तब तक रात हो जाएगी।' वह भाजपा-नीत सरकार के इस रुख के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे कि बातचीत और गोलियां साथ-साथ नहीं चल सकतीं।

सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।