Move to Jagran APP

वीके सिंह के बचाव में उतरी भाजपा

विपक्ष के कठघरे में घिरे वी के सिंह के बचाव में भाजपा उतर आई है। पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस गोबेल की नीतियों पर चल रही है। बार बार दोहरा कर झूठ को स्थापित करना चाहती है। लेकिन वह खुद ही जनता की नजरों में बेनकाब हो गई है।

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2015 08:09 PM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2015 08:33 PM (IST)
वीके सिंह के बचाव में उतरी भाजपा

नई दिल्ली: विपक्ष के कठघरे में घिरे वी के सिंह के बचाव में भाजपा उतर आई है। पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस गोबेल की नीतियों पर चल रही है। बार बार दोहरा कर झूठ को स्थापित करना चाहती है। लेकिन वह खुद ही जनता की नजरों में बेनकाब हो गई है।

loksabha election banner

असहिष्णुता पर चर्चा खत्म हुई तो विपक्ष ने वीके सिंह को अपना निशाना बना लिया है। दोनों सदनों में विपक्ष ने वी के के उस बयान को दलितों का आपमान बताया जिसमें कथित तौर पर उन पर यह आरोप लगाया गया कि उन्होंने कुत्ते से तुलना की है। खुद राहुल गांधी ने भी इसका उल्लेख करते हुए इसे संविधान का अपमान करार दिया था।

राज्यसभा की कार्यवाही लगातार दो दिनों तक इस मुद्दे पर स्थगित रही। ऐसे में शनिवार को भाजपा मोर्चे पर आई। पार्टी के दलित नेता व प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री ने मोर्चा संभाला। उन्होंने राहुल को चुनौती देते हुए कहा कि वह बताएं कि संविधान का अपमान कैसे हुआ।

वी के सिंह ने दलितों के बारे में भी कोई आपत्तिजनक बात नहीं की। कुछ लोगों ने उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया और उस पर राजनीति हो रही है। दूसरे प्रवक्ता जीवीएल नरसिंहा राव ने राहुल को घेरते हुए कहा कि झूठ का सिक्का बार बार नहीं चल सकता है। जनता होशियार है और बेंगलूरू में राहुल को यह बता भी दिया था जब छात्रों ने मोदी सरकार पर गलत आरोप लगा रहे राहुल के सवालों को नकार दिया था।

गौरतलब है कि राज्यसभा में कांग्रेस और बसपा के बीच इस विरोध का नेतृत्व लेने की होड़ चल रही है। अगले डेढ़ साल में उत्तर प्रदेश में चुनाव है और बसपा नहीं चाहेगी कि दलितों के मुद्दे पर कांग्रेस आगे दिखे। इसी क्रम में राज्यसभा दो दिनों से ठप है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.