Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJP Candidate List: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की एक और लिस्ट जारी, इनको मिला मौका, इस केंद्रीय मंत्री का कटा टिकट

    Updated: Tue, 26 Mar 2024 11:00 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 भाजपा ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए तीन और उम्मीदवारों की घोषणा की। 2019 में जीती इन सीटों से केंद्रीय मंत्री राजकुमार रंजन सिंह सहित अपने सभी मौजूदा सांसदों को हटा दिया। इसने केंद्रीय मंत्री के स्थान पर मणिपुर सरकार में मंत्री थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को आंतरिक मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है।

    Hero Image
    भाजपा ने तीन और लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, केंद्रीय मंत्री का टिकट कटा। (फाइल जागरण)

    पीटीआई, नई दिल्ली। भाजपा ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए तीन और उम्मीदवारों की घोषणा की। 2019 में जीती इन सीटों से केंद्रीय मंत्री राजकुमार रंजन सिंह सहित अपने सभी मौजूदा सांसदों को हटा दिया। इसने केंद्रीय मंत्री के स्थान पर मणिपुर सरकार में मंत्री थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को आंतरिक मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थान की दो सीटों में भाजपा ने मौजूदा सांसद मनोज राजोरिया और जसकौर मीना को हटाकर क्रमश: करौली-धौलपुर और दौसा से इंदु देवी जाटव और कन्हैया लाल मीना को मैदान में उतारा है। भाजपा ने 19 अप्रैल से एक जून के बीच होने वाले 543 सदस्यीय लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 401 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

    हिमाचल, गुजरात उपचुनाव में कांग्रेस के पूर्व विधायकों को टिकट

    भाजपा ने मंगलवार को विभिन्न राज्यों के उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी ने हाल ही में अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस के छह पूर्व विधायकों को हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। पिछले दिनों इन विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

    इस्तीफे की वजह से उपचुनाव

    कांग्रेस सहित अन्य दलों से हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायकों को पार्टी ने गुजरात में उम्मीदवार बनाया है। इनमें चार कांग्रेस के हैं। इन सभी के इस्तीफे की वजह से उपचुनाव हो रहा है। गुजरात में भाजपा ने अर्जुन मोधवाडिया, चतुरसिंह चावड़ा और अरविंद लाडानी को उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने बंगाल की दो और कर्नाटक की एक सीट पर उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

    सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची जारी

    भाजपा ने सिक्किम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नौ उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। पार्टी की ओर से राज्य के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची है। ऐसे में पार्टी अब तक 23 उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। नौ विधानसभा सीटों में ग्याल सिंह बमयक सीट से भीम कुमार शर्मा, नामची सिंघीथंग से अरुणा मंगेर, मेल्ली से योगेन राय, तुमिन लिंगी सीट से फुरबा रिनजिंग शेरपा, वेस्ट पंदम विधानसभा सीट से भूपल बरेली को टिकट दिया है।

    भाजपा ने गठबंधन तोड़ा

    इसके अलावा श्यारी से पेम्पो शेरिंग लेप्चा, मरताम रुमटेक से चेवांग दादुल भूटिया, अपर तादोंग सीट से निरेन भंडारी और गंगटोक सीट से पेमा वांग्याल रिनजिंग को चुनावी मैदान में उतारा है। सिक्किम में विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव के साथ होंगे। भाजपा ने हाल ही में राज्य के सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है।

    ये भी पढ़ें: 'रेखा आप शक्ति स्वरूपा हो...', भाजपा उम्मीदवार बनीं संदेशखाली पीड़िता को PM मोदी ने किया फोन