भाजपा ने तेलंगाना व तेदेपा ने सीमांध्र के लिए जारी की सूची
तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। चित्तूर जिले की कुप्पम विधानसभा सीट से नायडू एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे। नायडू के नेतृत्व वाली तेदेपा और भाजपा का आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन है। बुधवार को तेदेपा ने सीमांध्र जबकि भाजपा ने तेलंगाना के लिए अपने उम्मीदवारों
हैदराबाद। तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। चित्तूर जिले की कुप्पम विधानसभा सीट से नायडू एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे। नायडू के नेतृत्व वाली तेदेपा और भाजपा का आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन है। बुधवार को तेदेपा ने सीमांध्र जबकि भाजपा ने तेलंगाना के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
भाजपा ने तेलंगाना क्षेत्र में 30 अप्रैल को होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पूर्व केंद्रीय मंत्री बंदारू दत्तात्रेय को सिकंदराबाद लोकसभा सीट से, जबकि एक और पूर्व केंद्रीय मंत्री सीएच विद्यासागर राव को करीमनगर संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। 21 विधानसभा प्रत्याशियों के नामों की भी घोषणा की गई है।
सीमांध्र के लिए तेदेपा की पहली सूची में लोकसभा के सात और विधानसभा के 47 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। सीमांध्र में 7 मई को 25 लोकसभा और विधानसभा की 175 सीटों के लिए चुनाव होने हैं। दोनों दलों के बीच हुए गठबंधन के तहत तेलंगाना की 17 लोकसभा सीटों में आठ और विधानसभा की 119 सीटों में 47 सीटें भाजपा के खाते में गई हैं। बाकी पर तेदेपा चुनाव लड़ेगी।