विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में 'आप' की आहट से सहमी भाजपा

By Edited By:
Published: Mon, 23 Dec 2013 12:50 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 23 Dec 2013 04:14 PM (GMT+05:30)

लखनऊ [अवनीश त्यागी]। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देख भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी [आप] की आहट से सहमी है। संगठनात्मक अलर्ट जारी करते हुए नेताओं से आप को लेकर चर्चा या टिप्पणियां नहीं करने को कहा गया है। सार्वजनिक स्थलों पर केवल भाजपा की उपलब्धियां ही गिनाने का फरमान जारी किया है।

News Article Hero Image

लखनऊ [अवनीश त्यागी]। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देख भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी [आप] की आहट से सहमी है। संगठनात्मक अलर्ट जारी करते हुए नेताओं से आप को लेकर चर्चा या टिप्पणियां नहीं करने को कहा गया है। सार्वजनिक स्थलों पर केवल भाजपा की उपलब्धियां ही गिनाने का फरमान जारी किया है।

आप से निपटने के लिए पार्टी में जो मंत्र दिए जा रहे है, उसमें भाजपा को नंबर एक बताते हुए आप की लड़ाई को केवल कांग्रेस से दिखाना है। आम जनता को बताएं कि दिल्ली में आप ने कांग्रेस को चौपट किया। लोगों का गुस्सा कांग्रेस के खिलाफ है। जनता भाजपा को विकल्प बनाना चाहती है इसी कारण दिल्ली के लोगों ने नंबर एक बनाया., जैसे तथ्यों पर पार्टी का बचाव करने की हिदायत है। आप का हौव्वा समाप्त करने की रणनीति शहरी इलाकों की बैठकों में विशेष रूप से बताई जाती है।

पढ़ें : केजरीवाल होंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री, शीला ने कहा- नहीं होंगे वादे पूरे

लोकसभा चुनाव से पूर्व आप के उभार से भाजपाइयों की नींद उड़ना बेवजह नहीं है। शहरी मतदाताओं खासकर युवाओं में तेजी से बढ़ा आप का क्रेज आने वाले दिनों में नुकसानदेह हो सकता है। दिल्ली में चमत्कारी जीत के बाद आम आदमी पार्टी का अगला कदम उत्तर प्रदेश की ओर है। यहां अपने दम पर कम से कम 36 सीटों पर चुनाव लडऩे का ऐलान कर चुके आप नेता मिशन यूपी पर जुटे है। शहरी इलाकों के अलावा वीआईपी संसदीय सीटें उनके निशाने पर है।

नगरों में पकड़ कमजोर होने का खतरा :

शहरी क्षेत्रों में आप की पकड़ बढ़ती है तो निश्चित रूप से भाजपा घाटे में रहेगी। गत विधानसभा अथवा निकाय चुनाव के नतीजों पर गौर करें तो भाजपा का दबदबा नगरीय इलाकों में दिखता है। अपने सबसे खराब दौर में भाजपा शहरी क्षेत्र में दूसरे नंबर की पार्टी रही। पार्टी के कुल 47 विधायकों में से 27 शहरी क्षेत्रों से है। निकाय चुनाव में भाजपा की बढ़त कायम रही। एक महापौर का कहना है कि आप को दिल्ली की तरह से हल्के में लेना उचित नहीं होगा।

सोशल नेटवर्किंग पर पिछड़ने का खतरा :

सियासत में गेम चेंजर के रूप में सामने आई आप से सोशल नेटवर्किंग में जंग की पिछड़ने का खतरा भी भाजपा को सता रहा है। भाजपा आईटी सेल से जुड़े एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि शहरी युवाओं व महिलाओं में आप की लोकप्रियता की काट जल्द तलाशनी होगी वरना लोकसभा चुनाव में दिल्ली की तरह किनारे पर ठहरने का डर रहेगा।

शहरी क्षेत्रों में पार्टीवार विधायक :

पार्टी विधायक

सपा- 45

भाजपा- 27

बसपा- 18

कांग्रेस- 09

रालोद- 02

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।