विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोवा के बाद अब बंगाल में बिसलेरी का नमूना फेल, मिला कोलीफार्म बैक्टीरिया; FSSAI ने दी मुकदमे की मंजूरी

Published: Sat, 28 Nov 2026 02:37 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2026 02:53 AM (IST)

बिसलेरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) ने बंगाल स्थित बिसलेरी के प्लांट से लिए गए पानी के सैंपल में बैक्टीरिया मिलने पर कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। 

अब बंगाल में बिसलेरी का नमूना पाया गया असुरक्षित (फोटो- रॉयटर)

अब बंगाल में बिसलेरी का नमूना पाया गया असुरक्षित (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. गोवा संयंत्र के नमूने के मामले में भी कंपनी पर हुई थी इसी तरह की कार्रवाई 

  2. प्रयोगशाला जांच में पानी का नमूना पीने के लिए असुरक्षित पाया गया

पीटीआई, नई दिल्ली। बिसलेरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) ने बंगाल स्थित बिसलेरी के प्लांट से लिए गए पानी के सैंपल में बैक्टीरिया मिलने पर कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।

प्रयोगशाला जांच में पानी का नमूना पीने के लिए असुरक्षित पाया गया। सूत्रों के मुताबिक, यह नमूना जलपाईगुड़ी जिले के तेलीपाड़ा गांव स्थित बिसलेरी प्लांट से लिया गया था। जांच में पानी में कोलीफार्म बैक्टीरिया की मौजूदगी मिली।

प्राथमिक और रेफरल दोनों प्रयोगशालाओं ने इसकी पुष्टि की। इस मामले में 12 अगस्त 2026 को केवल एक बैच की बिक्री पर रोक लगाई गई थी। अब कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की अनुमति दी गई है।

इससे पहले रविवार को एफएसएसएआइ ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की घोषणा की थी।

गोवा स्थित उसके संयंत्र से लिया गया नमूना भी जांच में असुरक्षित पाया गया था। वहीं, बिसलेरी ने कहा है कि उसका पानी पीने के लिए सुरक्षित है और वह इस मामले में एफएसएसएआइ के साथ सहयोग करेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।