Move to Jagran APP

KBC 10: इस सवाल के जवाब ने बिनीता जैन को बना दिया करोड़पति, लेकिन..

बिनीता सोमवार को 25 लाख रुपये जीत चुकी थी जिसके बाद अगले दिन मंगलवार को गेम जारी रहा। विनीता ने यहां पर 1 करोड़ के साथ ही महिंद्रा मराजो भी जीती।

By Manish NegiEdited By: Published: Wed, 03 Oct 2018 10:48 AM (IST)Updated: Wed, 03 Oct 2018 01:38 PM (IST)
KBC 10: इस सवाल के जवाब ने बिनीता जैन को बना दिया करोड़पति, लेकिन..
KBC 10: इस सवाल के जवाब ने बिनीता जैन को बना दिया करोड़पति, लेकिन..

नई दिल्ली, जेएनएन। मशहूर टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी-10) के 10वें सीजन में मंगलवार को सप्तकोटि एपिसोड खेला गया। असम की बिनीता जैन ने शानदार तरीके से खेलते हुए एक करोड़ की राशि जीतकर सीजन की पहली करोड़पति बनी। बिनीता जैन सात करोड़ भी जीत सकती थी, लेकिन आखिरी सवाल का सही अनुमान लगाने के बावजूद भी वो ये राशि नहीं जीत सकी। बिनीता सोमवार को 25 लाख रुपये जीत चुकी थी जिसके बाद अगले दिन मंगलवार को गेम जारी रहा। विनीता ने यहां पर 1 करोड़ के साथ ही महिंद्रा मराजो भी जीती। 

loksabha election banner

क्या था एक करोड़ का सवाल

हॉट सीट पर बैठी थी असम की बिनीता जैन... और सामने था एक करोड़ का सवाल। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने बिनीता से 15वां सवाल किया।

भारत में किस मामले को सर्वोच्च न्यायालय के 13 न्यायाधीशों की सबसे बड़ी संविधान बेंच द्वारा सुनाया गया था?

A. गोलकनाथ केस

B. अशोक कुमार ठाकुर केस

C. शाह बानो केस

D. केशवानंद भारती केस

एक करोड़ की राशि के लिए बिनीता जैन कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती थी। इसीलिए काफी सोच समझकर उन्होंने अमिताभ बच्चन से ऑप्शन डी केशवानंद भारती केस को लॉक करने को कहा। कंप्यूटर पर जैसे ही ऑप्शन डी लॉक हुआ तभी अमिताभ बच्चन ने जोर से कहा... 1 करोड़... इतना सुनते ही बिनीता भी खुशी से चिल्ला उठी। सीजन की पहली करोड़पति बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा रही थी। उनकी आंखों में उतरे खुशी के आंसू कैमरे से नहीं छिप पाए।

7 करोड़ जीतने से चूक गई बिनीता
एक करोड़ जीतने के बाद बिनीता से शो का आखिरी और सात करोड़ का सवाल किया गया। 

1867 में किसने पहला स्टॉक टिकर का अविष्कार किया था?

A. एडवर्ड कैलहन 

B. थॉमस एडिसन

C. डेविल गेस्टेटनर

D. रॉबर्ट वार्कले

बिनीता को इस सवाल पर थोड़ा कन्फ्यूजन हुआ। इसीलिए उन्होंने गेम क्विट करने का फैसला किया। हालांकि गेम छोड़ने के बाद बिनीता ने जब सवाल का अनुमान लगाया तो उनका जवाब बिल्कुल सही था। बिनीता ने ऑप्शन ए एडवर्ड कैलहन पर अनुमान जताया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.