बिहार में प्रखंड भाजपा अध्यक्ष का शव मिला
बिहार के बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र में बाजार समिति प्रांगण के पास सड़क किनारे से मंगलवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] के वीरपुर प्रखंड अध्यक्ष का शव पुलिस ने बरामद किया। पुलिस इसके पीछे हत्या की आशंका जता रही है।
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र में बाजार समिति प्रांगण के पास सड़क किनारे से मंगलवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] के वीरपुर प्रखंड अध्यक्ष का शव पुलिस ने बरामद किया। पुलिस इसके पीछे हत्या की आशंका जता रही है।
पुलिस के अनुसार वीरपुर प्रखंड के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोमवार की शाम घर से सब्जी लाने के लिए निकले थे लेकिन वह घर नहीं लौटे। पुलिस ने सुबह में उनका शव बाजार समिति के प्रांगण से बरामद किया।
पुलिस के मुताबिक उनके गले पर रस्सी का निशान पाया गया है जिससे यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि इनकी हत्या गला घोंट कर की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर