Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस को मंजूर नहीं केजरीवाल का साथ, कपिल बोले कई दिन से चल रही है बात

पार्टी विधायक और 1984 दंगा पीड़ितों के पक्षधर एचएस फुलका केजरीवाल के कांग्रेस के साथ गठबंधन की चर्चा से नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 01 Jun 2018 02:57 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jun 2018 03:34 PM (IST)
लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस को मंजूर नहीं केजरीवाल का साथ, कपिल बोले कई दिन से चल रही है बात
लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस को मंजूर नहीं केजरीवाल का साथ, कपिल बोले कई दिन से चल रही है बात

नई दिल्ली (जेएनएन)। देशभर में उपचुनाव के हालिया नतीजे आने के बाद अब तेजी से कयास लगाया जाने लगा है कि क्या लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस में गठबंधन हो सकता है। इस बाबत सोशल मीडिया में भी तेजी से अफवाह उड़ी कि लोकसभा चुनाव में दिल्ली में गठबंधन के आसार बन रहे हैं। गठबंधन के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस को मनाने में जुटे हैं। इतना ही नहीं, यह बात भी सामने आई कि केजरीवाल ने कांग्रेस को तीन सीट से लड़ने का ऑफर दिया है। 

loksabha election banner

इससे पहले कि अफवाह जोर पकड़ती दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने ट्वीट कर इस पर विराम लगा दिया है। ट्वीट में उन्होंने दिल्ली में AAP-कांग्रेस गठबंधन को पूरी तरह खारिज कर दिया। 

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है- 'जब दिल्ली की जनता लगातार अरविंद केजरीवाल सरकार को अस्वीकार कर रही है। ऐसे में हम उन्हें बचाने के लिए साथ क्यों आएंगे?'

अजय माकन के ट्वीट के बाद AAP नेता दिलीप पांडेय ने भी कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट किया है- 'जी! कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं और वे हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में हमारा सहयोग चाहते हैं, और दिल्ली में हमसे एक सीट मांग रहे हैं।' 

वहीं, दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने भी इशारों-इशारों में अरविंद केजरीवाल पर ही तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है- 'केजरीवाल, मनीष तिवारी और खेतान के बीच कई मीटिंग हो चुकी हैं। MMS के घर केजरीवाल खुद मीटिंग कर चुके हैं। संदीप दीक्षित गठबंधन से पूर्वी दिल्ली से लड़ने को तैयार हैं, लेकिन आज कांग्रेस से किसी ने भांडा फोड़ दिया तब से AAP में अफ़रातफ़री फैली हैं।'

कांग्रेस से गठबंधन को लेकर AAP नेता केजरीवाल को पहले ही दे चुके हैं चेतावनी
यहां पर बता दें कि आम आदमी पार्टी नेता और पंजाब में विधायक एचएस फुलका पहले ही कह चुके हैं कि अगर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन हुआ तो वह इस्तीफा दे देंगे। 25 मई को कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण में AAP नेता अरविंद केजरीवाल भी गए थे, जिसमें भाजपा के खिलाफ मोर्चा बनाने में लगी तमाम विपक्षी पार्टियों के नेता मौजूद थे। विपक्षी एकता की चर्चा हुई तो दिल्ली में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और AAP के साथ आने पर भी कयास लगने लगे। हरियाणा में भी कोई समझौता हो सकता है, इस तरह की चर्चा है। 

वहीं, पार्टी विधायक और 1984 दंगा पीड़ितों के पक्षधर एचएस फुलका केजरीवाल के कांग्रेस के साथ गठबंधन की चर्चा से नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। वह कह चुके हैं AAP अगर कांग्रेस से गठबंधन करती है तो वे पार्टी से इस्तीफा दे देंगे।

वहीं, आम आदमी पार्टी नेता एचएस फुलका कह चुके हैं कि वे पिछले 34 सालों से कांग्रेस के खिलाफ सिख विरोधी दंगों की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। फुलका ने साफ कहा है कि उनके और पार्टी के रास्ते अलग-अलग हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.