विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसानों की कर्ज माफी के बाद बिग बी सफाई के लिए करेंगे यह बड़ा काम

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Wed, 21 Nov 2018 09:43 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 21 Nov 2018 09:56 PM (GMT+05:30)

फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि हाल ही में कई सफाई कर्मियों की मौत की खबरें सामने आई हैं।

किसानों की कर्ज माफी के बाद बिग बी सफाई के लिए करेंगे यह बड़ा काम
किसानों की कर्ज माफी के बाद बिग बी सफाई के लिए करेंगे यह बड़ा काम

मुंबई, आइएएनएस। मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन गड्ढे में घुसकर सीवर की सफाई करने वाले कर्मचारियों के लिए पचास मशीनें दान करेंगे। वह चाहते हैं कि लोगों का जीवन सुरक्षित बने और उन्हें वह सामाजिक सम्मान भी मिले जिसके वह हकदार हैं।

फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि हाल ही में कई सफाई कर्मियों की मौत की खबरें सामने आई हैं। हाथ से मैले की सफाई इन सफाई कर्मियों के काम को बहुत ही दुश्वार बना देती है। सफाई के उपकरणों के नाम पर इनके पास अधिकतम डलिया, झाड़ू और बाल्टी ही होता है। वह शहर के मेनहोलों में सफाई के लिए घुसते हैं। उन्हें बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सबसे अमानवीय हालात में काम करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि जब हाल ही में उन्हें 15 घंटे के क्लीनाथन के दौरान यह जानकारी मिली तो मैंने इन कर्मचारियों के लिए 50 मशीने खरीदने का फैसला किया है। इससे इन सफाई कर्मियों को अब खुद गढ्डों में घुसना नहीं पड़ेगा। वह इस मशीन के जरिए बाहर से ही इन मेनहोलों और सीवर की सफाई कर पाएंगे। यह मशीनें बड़ी हैं। चलाने में थोड़ी जटिल जरूर हैं लेकिन इनसे काम अच्छे से किया जा सकता है। उन्होंने ब्लॉग में लिखा कि एक या दो दिन में वह नगरमहापालिका को इस मशीन का बड़ा वर्जन भी देंगे जिसे ट्रक से यहां से वहां ले जाया जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।