भूटान नरेश ने किया राजगीर का भ्रमण
भूटान नरेश जिगमे खेसर नामग्याल वांगचुक महारानी जेटसुन पेमा के साथ बुधवार सुबह राजगीर पहुंचे। वह वेणुवन में तीन माह से वर्षावास कर रहे थाइलैंड के बौद्ध भिक्षु आर्यावंशो से मिले।
By Sachin kEdited By: Published: Wed, 08 Oct 2014 06:19 AM (IST)Updated: Thu, 09 Oct 2014 02:06 AM (IST)
नालंदा। भूटान नरेश जिगमे खेसर नामग्याल वांगचुक महारानी जेटसुन पेमा के साथ बुधवार सुबह राजगीर पहुंचे। वह वेणुवन में तीन माह से वर्षावास कर रहे थाइलैंड के बौद्ध भिक्षु आर्यावंशो से मिले।
बौद्ध भिक्षु ने प्रवचन के दौरान वेणुवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान बुद्ध को यह स्थल बहुत पसंद था। इसी पवित्र स्थल पर भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद पांच साल तक वर्षावास किया था।
पढ़ें: भूटान के विकास में भारत का बड़ा सहयोग
पढ़ें: भूटान के राजा और महारानी ने किया नालंदा खंडहर का भ्रमण
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें