विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोपाल: त्विषा शर्मा केस के गवाह पर हमला, समर्थ के दोस्तों पर आरोप; पुलिस कर रही जांच

Published: Tue, 02 Jun 2026 09:41 AM (IST)

भोपाल में चर्चित त्विषा शर्मा केस के एक गवाह पर समर्थ के दोस्तों ने हमला किया। पीड़ित ने कहा गवाही न देने का दबाव बनाने के लिए मारपीट की।

HighLights

  1. त्विषा शर्मा केस के गवाह पर हुआ हमला

  2. समर्थ के दोस्तों पर मारपीट का आरोप

  3. कटाराहिल्स थाने में दोनों पक्षों ने की शिकायत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा केस में सीबीआई जांच के बीच साक्ष्य एकत्रित करने में एक गवाह के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपित समर्थ के दोस्तों ने उसे पीटा है। जबकि मारपीट के मामले में आरोपित पक्ष का दावा है कि युवक ने उनके रेस्टोरेंट में घुसकर शराब के नशे में हंगामा किया था।

दोनों पक्षों ने कटाराहिल्स थाने में की शिकायत

दरअसल, यह पूरी घटना 30 मई की बताई जा रही है। पीड़ित नीरज दुबे के अनुसार, वह गिरिबाला सिंह के घर के पास ही सांची पार्लर संचालित करता है। त्विषा केस में साक्ष्य बरामदगी के दौरान पुलिस ने उसे गवाह बनाया था। शनिवार को उसी क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट में वह शराब के नशे में पहुंचा था।

गवाही न देने का दबाव बनाते हुए की मारपीट

जहां 4 से 5 बदमाशों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों का साफ तौर पर कहना था, "तू इस मामले में गवाह क्यों बन रहा है?" गवाही न देने का दबाव बनाते हुए आरोपियों ने नीरज दुबे को बेरहमी से पीटा। इसके बाद दोनों ही पक्षों ने कटाराहिल्स थाने में शिकायत की।

वहीं थाना प्रभारी सुनील दुबे का कहना है कि रेस्टोरेंट संचालक ने शनिवार को ही नीरज द्वारा हंगामा करने की शिकायत की थी। जबतक उसे बुलाकर पूछताछ करते उसके पहले उसने यह आरोप लगाया है, फिलहाल जांच की जा रही है।

इसके अलावा यह पूरी वारदात वहां पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दबंगई दिखाते हुए युवकों ने नीरज दुबे को निशाना बनाया।

यह भी पढ़ें- पानी से बिजली बनाने वाली कंपनी में सरकार बेच रही हिस्सेदारी, 8% छूट पर मिल रहे शेयर; खरीदने का मौका सिर्फ 3 जून तक