विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आज

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Fri, 25 Sep 2015 09:41 AM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2015 10:08 AM (IST)

भारतीय जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज जयंती है। उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा ज़िले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारतीय जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज जयंती है। उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा ज़िले के गांव 'नगला चंद्रभान' में हुआ था। उनकी मृत्यु 11 फ़रवरी 1968 को हुई थी।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें लोकसभा की स्पीकर सुमित्रा महाजन मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगी।

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अरुण जेटली भी शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10.30 बजे नेहरु मेमोरियल म्यूजियम तीन मूर्ति भवन में होगा।

वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सुबह 10.45 बजे बीजेपी मुख्यालय में पुष्पांजलि अर्पित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करेंगे।