भारत रत्न साइंटिस्ट प्रो. सीएनआर राव को नहीं भेजा गया SIR का नोटिस, GBA आयुक्त ने बताई सच्चाई
बेंगलुरु में ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी ने स्पष्ट किया है कि भारत रत्न प्रोफेसर सी.एन.आर. राव को मतदाता सूची के विशेष ...और पढ़ें

भारत रत्न प्रो. सीएनआर राव को मिला नोटिस। (फाइल फोटो।)
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। ग्रेटर बेंगलुरु अथॉरिटी (GBA) के मुख्य आयुक्त और बेंगलुरु अर्बन के जिला निर्वाचन अधिकारी एम. महेश्वर राव ने स्पष्ट किया है कि भारत रत्न विजेता प्रोफेसर सी.एन.आर. राव को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़ा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है।
उन्होंने प्रोफेसर सीएनआर राव को नोटिस भेजे जाने की खबरों का खंडन किया है।
नाम में पाई गई थी विसंगति
जीबीए द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, मल्लेश्वरम विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में प्रो. राव के नाम को लेकर केवल एक विसंगति पाई गई थी। इस पर कोई नोटिस भेजने के बजाय बूथ लेवल ऑफिसर ने उनका नाम सीधे अंतिम मतदाता सूची में शामिल करने की सिफारिश की है।
प्रशासन ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत राज्य स्वीप नोडल अधिकारी और बेंगलुरु वेस्ट सिटी कॉर्पोरेशन के आयुक्त ने खुद प्रो. राव के आवास पर जाकर उन्हें और उनके परिवार को एन्यूमरेशन फॉर्म सौंपे थे, जिन्हें भरकर जमा भी कर लिया गया है।
नाम में सुधार की प्रक्रिया जारी
रिकॉर्ड्स के मुताबिक, वर्ष 2002 की मतदाता सूची में प्रो. राव का नाम मल्लेश्वरम के पार्ट नंबर-129, सीरियल नंबर-431 में केवल राम दर्ज था। वर्तमान में वह पार्ट नंबर-59, सीरियल नंबर-187 के तहत प्रो. सीएन राव एम के नाम से पंजीकृत हैं और उनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल है।
जीबीए ने कहा कि एक प्रतिष्ठित और सम्मानित व्यक्तित्व होने के नाते, नाम में सुधार की प्रक्रिया बिना किसी नोटिस के सीधे प्रशासनिक स्तर पर पूरी की जा रही है ताकि उनका नाम अंतिम मतदाता सूची में सही रूप से शामिल हो सके।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।