विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ई-रिक्शा के लिए बनाए जा रहे नए नियम, गडकरी ने कर दिया बड़ा एलान

Published: Tue, 17 Nov 2026 08:56 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ई-रिक्शा के लिए भारत एनसीएपी की तर्ज पर सुरक्षा मानक बनाने की घोषणा की है।

ई-रिक्शा सुरक्षा के लिए गडकरी का बड़ा एलान

ई-रिक्शा सुरक्षा के लिए गडकरी का बड़ा एलान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि सरकार सड़क सुरक्षा मजबूत करने के उद्देश्य से ई-रिक्शा के लिए भी भारत एनसीएपी की तर्ज पर सुरक्षा मानक तैयार कर रही है।

गडकरी ने भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट (बीवाईएसटी) के जेआरडी टाटा पुरस्कार 2026 समारोह में कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है।

देश में हर साल करीब पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें 1.8 लाख लोगों की मौत हो जाती है।उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के उपायों को बेहतर बनाने के लिए हम ई-रिक्शा के लिए भी भारत एनसीएपी की तर्ज पर सुरक्षा मानक तैयार कर रहे हैं।

भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (भारत एनसीएपी) की शुरुआत 2023 में हुई थी। यह देश की आधिकारिक स्वतंत्र वाहन सुरक्षा रेटिंग प्रणाली है, जिसके तहत यात्री कारों का दुर्घटना परीक्षण किया जाता है और उन्हें एक से पांच ‘स्टार’ के बीच रेटिंग दी जाती है। इसमें टक्कर के दौरान वयस्कों और बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से कारों का मूल्यांकन किया जाता है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।