अमेरिका में कोरोना वैक्सीन उम्मीदवार के रूप में कोवैक्सिन का होगा मूल्यांकन : भारत बायोटेक
कोवैक्सिन का मूल्यांकन अमेरिका में एक कोरोना वैक्सीन उम्मीदवार के रूप में किया जाएगा। यह जानकारी शनिवार को भारत बायोटेक ने दी है। अधिक जानकारी देते हुए भारत बायोटेक ने कहा कि आक्यूजेन (Ocugen) ने घोषणा की है।
नई दिल्ली, एएनआइ। कोवैक्सिन (COVAXIN) का मूल्यांकन अमेरिका में एक कोरोना वैक्सीन उम्मीदवार के रूप में किया जाएगा। यह जानकारी शनिवार को भारत बायोटेक ने दी है। अधिक जानकारी देते हुए भारत बायोटेक ने वैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक ने कहा कि आक्यूजेन (Ocugen) ने घोषणा की है कि अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने कोवैक्सिन के रूप में जाने जाने वाली वैक्सीन BBV152 का मूल्यांकन करने के लिए कंपनी के इन्वेस्टिगेशनल न्यू ड्रग एप्लिकेशन पर अपनी क्लिनिकल रोक को हटा ली है। आक्यूजेन (Ocugen) अमेरिका और कनाडा में कोरोना के खिलाफ कोवैक्सिन को मिलकर तैयार कर रहा है
COVAXIN will be evaluated as a COVID-19 vaccine candidate in the United States: Bharat Biotech pic.twitter.com/llgAZfN02U
— ANI (@ANI) February 19, 2022
डब्ल्यूएचओ के अनुसार 31 जनवरी तक 13 देशों में कोवैक्सिन को पहले ही आपातकालीन उपयोग सूची (ईयूएल) दी जा चुकी है। कोवैक्सिन को 24 दिसंबर, 2021 को 12 से 18 वर्ष की आयु के राष्ट्रीय नियामक ड्रग्स कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया (DCGI) द्वारा ईयूएल प्रदान किया गया था।
आइसीएमआर और एनआइवी के सहयोग से भारत बायोटेक ने बनाई है ये वैक्सीन
बता दें कि कोवैक्सिन भारत बायोटेक द्वारा निर्मित भारत की स्वदेशी कोरोना वैक्सीन है और इसे भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलाजी (NIV) के सहयोग से विकसित किया गया है। इस वैक्सीन को होल-विरियन इनएक्टिवेटेड वेरो सेल-व्युत्पन्न प्लेटफार्म तकनीक का उपयोग करके विकसित किया गया है।
दो करोड़ से अधिक किशोरों का हुआ पूर्ण टीकाकरण
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के बीच देश में तेजी से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि भारत में 15 से 18 आयु वर्ग के 2 करोड़ से अधिक किशोरों को पूर्ण टीका किया जा चुका है। सरकार के कोविन (CoWIN) पोर्टल के अनुसार इस आयु वर्ग के बीच अब तक कुल सात करोड़ 38 लाख 74 हजार 876 (7,38,74,876) टीकों की खुराक दी जा चुकी है।
यह भी पढ़ें : देश में लगातार घट रहे कोरोना के मामले, दिल्ली में 635 और केरल में 6,757 नए केस, जानिए अन्य राज्यों का हाल