विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी के खिलाफ बोलते रहेंगे चाहे फांसी पर क्यों न चढ़ा दिया जाए: बेनी

By Edited By:
Published: Fri, 02 May 2014 07:57 AM (IST)Updated: Fri, 02 May 2014 07:58 AM (IST)

अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर कांग्रेस के बेनी प्रसाद वर्मा ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी, भाजपा और राष्ट्रीय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गोंडा। अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर कांग्रेस के बेनी प्रसाद वर्मा ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ [आरएसएस] पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरएसएस को गुंडों की पार्टी बताते हुए उसकी तुलना मुसोलिनी के गुंडों से कर दी। अपने संसदीय क्षेत्र गोंडा में उन्होंने कहा कि दोनों संगठनों के गुंडों की ड्रेस भी एक जैसी है।

बेनी गोंडा के उतरौला स्थित एक मुस्लिम बहुल गांव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेसी नेता ने कहा कि वह नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलते रहेंगे, भले ही इसके लिए उन्हें फांसी चढ़ा दिया जाए। उन्होंने न सिर्फ राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का भरोसा जताया, साथ ही मोदी को उम्रकैद की सजा मिलने की भविष्यवाणी भी कर दी।

बेनी ने भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारण के बारे में भी अशोभनीय टिप्पमी की। उन्होंने कहा कि हम कुछ बोलते हैं तो हमें नोटिस मिल जाता है. लेकिन नोटिस कि हम परवाह नहीं करते। हमें नोटिस दो चाहे, बर्खास्त करो, जेल भेजो या फांसी चढ़ा दो, नरेंद्र मोदी की हरकतों के जवाब हम देते रहेंगे।

पढ़ें: चुनाव आयोग ने की बेनी की निंदा