विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेंगलुरु में बड़ी कार्रवाई: सीएम डी.के. शिवकुमार के आवास और विधान सौध को उड़ाने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

Published: Fri, 27 Nov 2026 11:22 PM (GMT+05:30)

बेंगलुरु पुलिस ने मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के आवास और विधान सौध में बम होने की झूठी धमकी देने वाले 20 वर्षीय कार्तिक आर. को गिरफ्तार किया है। 

कर्नाटक सीएम आवास और विधान सौध उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

कर्नाटक सीएम आवास और विधान सौध उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

HighLights

  1. सीएम शिवकुमार के आवास पर बम की झूठी धमकी।

  2. 20 वर्षीय कार्तिक आर. बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया।

  3. ऑटो चालक की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक में पुलिस ने शुक्रवार को एक 20 वर्षीय युवक को मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के आवास और विधान सौध में बम होने की झूठी धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान कार्तिक आर. के रूप में हुई है। धमकी पांच नवंबर को दी गई थी।

आरोपित को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया है। ऑटो चालक ने सात नवंबर को आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई। चालक को पांच नवंबर की शाम करीब 7:20 बजे एप के जरिए बुकिंग मिली थी। कार्तिक ने राजराजेश्वरी नगर में पैलेस नगर से केंचनाहल्ली तक के लिए राइड बुक की थी।

पैलेस नगर के पास सीएम आवास है। चालक मैप के जरिए पिकअप लोकेशन पर पहुंचा और उसे काल किया। आरोपित ने मुख्यमंत्री आवास के अंदर होने की बात कही और फोन गेट पर मौजूद किसी व्यक्ति को देने कहा, जिससे वह कहां से आटो में बैठेगा बता सके।

चालक ने बैरिकेड के पास खड़े पुलिस अधिकारी को फोन दे दिया। फोन पर बात करने के बाद पुलिस अधिकारी ने आटो की तलाशी ली। ड्राइवर ने कारण पूछा, तो अधिकारी ने बताया कि आरोपित ने अभी फोन पर मुख्यमंत्री आवास और विधान सौध में बम रखने की धमकी दी है।

सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।