विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले दुष्कर्म और फिर पैसे करवाए ट्रांसफर, घर से फ्रिज-वॉशिंग मशीन भी ले गए; पीड़िता की दास्तां सुन पुलिस भी हैरान

Published: Wed, 09 Jul 2025 07:12 PM (IST)

बेंगलुरु में एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसके एक दोस्त ...और पढ़ें

बेंगलुरु की महिला ने तीन लोगों पर लगाए गंभीर आरोप।
बेंगलुरु की महिला ने तीन लोगों पर लगाए गंभीर आरोप।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु में एक महिला ने पुलिस के पास हैरान कर देने वाली शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके एक दोस्त और दो अन्य लोगों ने उसका रेप किया। इसके बाद उसे धमकाया और उससे पैसे ट्रांसफर करवाए। यहां तक कि उसका फोन छीन और उसका फ्रिज और वॉशिंग मशीन भी चुरा ले गए।

मामला परप्पना अग्रहरा इलाके का है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि तीन लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया, धमकाया और सट्टेबाजी करने के लिए उससे पैसे ट्रांसफर करवाए। ये सट्टेबाजी एक ऐप के जरिए की गई। महिला के मुताबिक, इन तीनों ने उसका फोन छीन लिया और घर में रखी फ्रिज और वॉशिंग मशीन भी ले गए।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। यह घटना कुछ दिन पहले हुई थी, लेकिन अभी भी आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें: जमीन पर पटका और पैर से गर्दन दबाकर पत्नी को सुला दिया मौत की नींद, बेंगलुरु में पति कैसे बना हैवान?