विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जमीन पर पटका और पैर से गर्दन दबाकर पत्नी को सुला दिया मौत की नींद, बेंगलुरु में पति कैसे बना हैवान?

Published: Wed, 09 Jul 2025 04:56 PM (IST)

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हरीश कुमार ने पद्मजा को पहले जमीन ...और पढ़ें

बेंगलुरु में पति ने पत्नी को दी बेरहम मौत।
बेंगलुरु में पति ने पत्नी को दी बेरहम मौत।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से पति की हैवानियत सामने आई है। उसने दो बच्चों की मां को पहले तो जमीन पर पटक दिया और फिर अपना पैर उसकी गर्दन पर तब तक दबाए रखा, जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई।

पुलिस ने बताया कि हरीश कुमार और पद्मजा कर्नाटक के श्रीनिवासपुर के रहने वाले थे और इंजीनिरिंग की डिग्री मिलने के बाद बेंगलुरु में काम कर रहे थे। इन दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था और मंगलवार (08 जुलाई, 2025) को इसी झगड़े ने मारपीट का रूप ले लिया।

जमीन पर पटका और पैर से दबा दी गर्दन

एक अधिकारी ने बताया कि हरीश ने उस दिन पद्मजा की पहले तो पिटाई की, फिर उसे जमीन पर पटक दिया और इसके बाद अपने पैर को पद्मजा की गर्दन पर तब तब दबाए रखा, जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई।

पुलिस दर्ज किया हत्या का मामला

पुलिस अधिकारी ने बताया, "बोम्मनहल्ली पुलिस स्टेशन में मामले को दर्ज कर लिया गया है और हरीश को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।"

ये भी पढ़ें: दिल्ली में लिव-इन पार्टनर और 6 साल की बच्ची की हत्या करने वाला गिरफ्तार, मजनू का टीला इलाके की वारदात