अफेयर में रोड़ा बन रहा था पति, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट; पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज
बेंगलुरु के डोड्डाथोगुरु में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या कर दी। उन्होंने इसे दिल का ...और पढ़ें
-1794237857882_m.webp)
पत्नी और प्रेमी ने अवैध संबंध के चलते की हत्या
HighLights
पत्नी और प्रेमी ने अवैध संबंध के चलते की हत्या
हत्या को दिल का दौरा बताकर छिपाने का प्रयास किया
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज, दोनों आरोपी गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु के डोड्डाथोगुरु में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने इसे दिल का दौरा बताकर लगभग एक महीने तक अपने अपराध को छुपाने में कामयाब रहे।
पुलिस द्वारा पकड़े जाने से पहले यह रहस्य काफी समय तक दबे रहा। मामला 12 अक्टूबर को सामने आया, जब पीड़ित उपेंद्र के भाई ने उनकी मौत की शिकायत दर्ज कराई।
पत्नी और प्रेमी ने की हत्या
उन्होंने दावा किया कि उनका 41 वर्षीय बड़ा भाई बाथरूम जाते समय फिसल कर गिर गया था और दिल का दौरा पड़ने से उसकी मृत्यु हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अप्राकृतिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की।
लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस को संदेह हुआ तो मौत के आसपास की परिस्थितियों की गहन जांच शुरू की गई। 5 नवंबर को पुलिस ने 46 साल के मधुसूदन रेड्डी को मामले के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया।
आरोपी ने हत्या की बात कबूली
पूछताछ के दौरान, रेड्डी ने कथित तौर पर उपेंद्र की पत्नी, अनीता (36) के साथ अवैध संबंध में शामिल होने की बात कबूल की।
पुलिस ने कहा कि पति को उनके रिश्ते का पता चल गया था और उसने दोनों को चेतावनी दी थी। यह सोचकर कि वह उनके रिश्ते में रोड़ा बनेगा इसलिए दोनों ने कथित तौर पर उसे मारने की साजिश रची।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 12 अक्टूबर की तड़के पीड़ित का गला घोंट दिया। हत्या को छुपाने के लिए, उन्होंने कथित तौर पर दुर्घटनावश गिरने से मौत का नाटक किया और दावा किया।
सात दिन की हिरासत
रेड्डी के कबूलनामे के बाद, पुलिस ने 6 नवंबर को अनिता को डोड्डाथोगुरु स्थित उसके घर से हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर हत्या में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली।
अप्राकृतिक मौत के मामले को बाद में हत्या के मामले में बदल दिया गया। अनीता और उसके प्रेमी दोनों को 6 नवंबर को अदालत में पेश किया गया और उन्हें सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। आगे की जांच चल रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।