बेंगलुरु में तेज रफ्तार SUV का कहर, कबाब सेंटर में घुसी गाड़ी; 3 लोग झुलसे
बेंगलुरु के बैनरघट्टा में एक तेज रफ्तार SUV सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों को टक्कर मारते हुए कबाब सेंटर में जा घुसी।

बेंगलुरु में तेज रफ्तार SUV कबाब की दुकान में घुसी। (सोशल मीडिया)
HighLights
बेंगलुरु में SUV कबाब सेंटर में घुसी।
गर्म तेल गिरने से तीन लोग झुलसे।
हादसा CCTV कैमरे में कैद हुआ।
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु के बाहरी इलाके बैनरघट्टा के पास एक तेज रफ्तार SUV सड़क किनारे खड़ी कई मोटरसाइकिलों को टक्कर मारते हुए एक कबाब सेंटर में जा घुसी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों पर गर्म तेल गिर गया, जिससे तीन लोग बुरी तरह झुलस गए।
यह हादसा 28 अक्तूबर को हुआ, जब SUV चालक का गाड़ी से नियंत्रण खो गया। गाड़ी पहले सड़क किनारे खड़ी कई मोटरसाइकिलों से टकराई और फिर सीधे कबाब सेंटर के अंदर जा घुसी।
दुकान के अंदर मौजूद लोगों पर गर्म तेल गिर गया, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे का पूरा घटनाक्रम CCTV कैमरे में कैद हो गया। अब इसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घायलों की पहचान बसवराज, मुनिकृष्णा और मंजेश के रूप में हुई है। तीनों को तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। बैनरघट्टा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।