Move to Jagran APP

जीत की तिकड़ी ने खिलाई भाजपा की बाछें

मध्यप्रदेश और राजस्थान के बाद बेंगलुरु निकाय चुनावों में जीत से उत्साहित भाजपा ने फिर से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कठघरे में खड़ा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे विकास और सुशासन की जीत बताते हुए खुशी जताई है।

By Amit MishraEdited By: Published: Tue, 25 Aug 2015 08:32 PM (IST)Updated: Tue, 25 Aug 2015 09:15 PM (IST)
जीत की तिकड़ी ने खिलाई भाजपा की बाछें

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश और राजस्थान के बाद बेंगलुरु निकाय चुनावों में जीत से उत्साहित भाजपा ने फिर से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कठघरे में खड़ा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे विकास और सुशासन की जीत बताते हुए खुशी जताई है। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने तंज कसते हुए कांग्रेस को आत्मचिंतन की सलाह दी है।

loksabha election banner

व्यापम और ललितगेट के आरोपों को नकारते हुए मध्यप्रदेश और राजस्थान की जनता ने स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा को बहुमत दिया था। लेकिन वह दोनों भाजपा शासित राज्य थे। अब कांग्रेस शासित कर्नाटक में जीत ने भाजपा को और उत्साहित कर दिया है।

जीत की इस तिकड़ी के बाद शाह और जेटली ने कहा कि नकारात्मक राजनीति कर रही कांग्रेस के लिए लगातार चेतावनी की घंटी बज रही है। उनका इशारा हाल के बाधित रहे संसदीय सत्र की ओर था। शाह ने कहा कि कर्नाटक में भी जनता कांग्रेस काल से ठगा हुआ महसूस कर रही है।

बेंगलुरु में भाजपा को जीत दिलाकर जनता ने कांग्रेस को आईना दिखाया है। यह आत्मचिंतन का समय है। सोनिया और राहुल गांधी को विचार करना चाहिए। ध्यान रहे कि भाजपा ने पहले ही लोकसभा में कांग्रेस के 44 और वाम दलों के नौ सदस्यों के संसदीय क्षेत्र में अभियान चलाने का निर्णय लिया है। लगातार मिल रही जीत और कांग्रेस की हार के बाद अब पार्टी इस अभियान को और आक्रामक रूप से चलाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.