विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेंगलुरु में नूडल्स तीखा होने पर बवाल, नशे में धुत युवकों ने असम के मजदूरों से की मारपीट; 4 गिरफ्तार

Published: Tue, 03 Nov 2026 11:51 AM (IST)

बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी में नूडल्स तीखे होने की शिकायत पर चार युवकों ने नशे की हालत में तीन असमिया ...और पढ़ें

बेंगलुरु में नूडल्स तीखे होने पर बवाल (AI द्वारा बनाई गई प्रतिकात्मक तस्वीर)

बेंगलुरु में नूडल्स तीखे होने पर बवाल (AI द्वारा बनाई गई प्रतिकात्मक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी इलाके में एक फास्ट-फूड आउटलेट पर परोसे गए नूडल्स में तीखापन ज्यादा होने की शिकायत को लेकर चार युवकों ने असम के तीन मजदूरों के साथ जमकर मारपीट की।

असमिया मजदूरों पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने मारपीट करने वाले चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इस हमले का सीसीटीवी फुटेज भी ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें कुछ लोगों को मजदूरों पर हमला करते हुए देखा जा सकता है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर की रात डोडाथोगुरू स्थित एक फास्ट-फूड आउटलेट पर नशे की हालत में आए युवकों की मजदूरों से तीखी बहस हुई, जिसके बाद आरोपियों ने कर्मचारियों को जमीन पर पटककर लात-घूंसों से पीटा और बीच-बचाव करने आए एक राहगीर पर भी हमला कर दिया।

पीड़ितों की शिकायत के बाद, इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस ने एक नॉन-कॉग्निजेबल रिपोर्ट (NCR) दर्ज की और मामले में शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी।

4 लोग गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने डोड्डाथोगुरु के रहने वाले चार लोगों- रवि कुमार (31), पुट्टास्वामी (35), मनोहर (31) और सिद्धराज - को ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि उन्हें कानूनी प्रावधानों के तहत नोटिस जारी कर आगे की जांच पूरी होने तक छोड़ दिया गया है, और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।