विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dog Attack Women: बेंगलुरु में सुबह की सैर पर निकली बुजुर्ग महिला पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, मौत

Published: Wed, 28 Aug 2024 02:51 PM (IST)

मृतक महिला की पहचान राजदुलारी सिन्हा के रूप में हुई है। सिन्हा के ऊपर सुबह करीब 6.30 बजे जलाहल्ली स्थित ...और पढ़ें

महिला पर ग्राउंड में 10-12 कुत्तों ने अचानक से हमला कर दिया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
महिला पर ग्राउंड में 10-12 कुत्तों ने अचानक से हमला कर दिया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया गया
  2. प्रत्यक्षदर्शी ने बताई आंखों देखी कहानी

पीटीआई, बेंगलुरु। बेंगलुरु में बुधवार के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां अपने घर के पास सुबह की सैर पर निकली एक 76 साल की सेवानिवृत्त शिक्षिका पर आवारा कुत्तों के एक झुंड ने हमला करके मार डाला।

पुलिस ने बताया कि मृत्तिका की पहचान राजदुलारी सिन्हा के रूप में हुई है। सिन्हा के ऊपर सुबह करीब 6.30 बजे जलाहल्ली स्थित एयरफोर्स ईस्ट 7वें आवासीय कैंप के ग्राउंड में 10-12 कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया।

अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया गया

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गंगम्मा गुडी पुलिस थाने में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि कुत्तों के हमले के बाद राजदुलारी सिन्हा को कई गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उनकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई आंखों देखी कहानी

इस घटना को देखने वाले एक सोशल मीडिया यूजर ने एक्स पर लिखा, सुबह का यह दृश्य बहुत खतरनाक है। दर्जनों आवारा कुत्तों ने एक महिला पर हमला कर दिया। मैंने महिला को बचाने ते लिए चिल्लाया और मेरा परिवार भी मेरे साथ चिल्लाने लगा। मैं दोषी हूं कि मैं इस महिला की मदद नहीं कर सका।

ये भी पढ़ें: पांच गारंटी योजना पर सालाना 52 हजार करोड़ रुपये खर्च, CM सिद्धारमैया ने कहा- यह सबसे बड़ी आय सहायता का पहल