विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेंगलुरु में महिलाओं के पीजी में घुसकर यौन उत्पीड़न और फोन छीनने वाला आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में गोली मारी

Published: Sat, 28 Nov 2026 08:42 PM (IST)

बेंगलुरु में महिलाओं के पीजी में घुसकर यौन उत्पीड़न और चोरी करने के आरोपी नरेश को गिरफ्तार करने के दौरान पुलिस ने पैर में गोली मार दी।

(AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)

(AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. पुलिस ने महिलाओं के पीजी में घुसने वाले आरोपी को गोली मारी।

  2. आरोपी नरेश ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया, आत्मरक्षा में गोली चली।

  3. बेंगलुरु के चिक्काजाला, येलाहांका में कई वारदातों को अंजाम दिया।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। महिलाओं के पीजी में घुसने, उनका यौन उत्पीड़न करने और मोबाइल फोन चुराने के आरोपी एक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तारी अभियान के दौरान पुलिस ने पैर में गोली मार दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी नरेश आंध्र प्रदेश के मदनपल्ले का रहने वाला है और उसने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी, लेकिन उसके व्यवहार के कारण उसकी पत्नी उससे अलग हो गई।

पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम जब उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी, तब उसने दो पुलिस कांस्टेबलों पर हमला कर दिया। इसके जवाब में पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। घायल आरोपित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को आरोपी ने शहर में महिलाओं के तीन पीजी को निशाना बनाया, जिनमें से एक चिक्काजाला में और दो येलाहांका में हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक घटना में, जब आरोपित ने एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश की, तो महिला ने लगभग 15 मिनट तक उसका मुकाबला किया।

महिला के चिल्लाने पर पड़ोसी के आने पर आरोपित वहां से भाग गया। एक घटना में उसने युवती का मोबाइल फोन भी छीन लिया था। इसके अलावा, पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं जिसमें वह देर रात घर लौट रही दो युवतियों से छेड़छाड़ और एक से दुष्कर्म का प्रयास करता दिख रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।