विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'घर से देर से निकले, गलत रास्ता चुना', NEET कैंडिडेट के देर से पहुंचने पर बेंगलुरु पुलिस का बयान

Published: Tue, 23 Jun 2026 11:03 PM (IST)

बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया कि NEET-UG की दोबारा परीक्षा में देरी कांग्रेस रैली के कारण नहीं, बल्कि छात्र ...और पढ़ें

NEET कैंडिडेट के देर से पहुंचने पर बेंगलुरु पुलिस का बयान। (एएनआई)

NEET कैंडिडेट के देर से पहुंचने पर बेंगलुरु पुलिस का बयान। (एएनआई)

HighLights

  1. NEET परीक्षा में देरी पर बेंगलुरु पुलिस का स्पष्टीकरण।

  2. छात्र घर से देर निकला, गलत रास्ता चुना था।

  3. CCTV फुटेज और जांच से हुआ खुलासा।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को कहा कि NEET-UG की दोबारा परीक्षा में देरी के मामले में फैक्ट चेक में ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि कांग्रेस की रैली से रैली जुड़े ट्रैफिक के कारण कोई छात्र समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच पाया। पुलिस ने निष्कर्ष निकाला कि कैंडिडेट घर से बहुत लेट निकला था और उसने लंबा रास्ता चुना था।

यह स्पष्टीकरण CCTV फुटेज, RT नगर के छात्र और उसके माता-पिता से बातचीत और परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए चुने गए रास्ते के विश्लेषण पर आधारित था।

घर के देरी से निकला था छात्र- पुलिस

पुलिस के अनुसार, कैंडिडेट दोपहर 12.57 बजे घर से निकला था, जबकि परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए रिपोर्टिंग का समय दोपहर 1.30 बजे था। छात्र परीक्षा केंद्र दोपहर 1.33 बजे पहुंचा, जो समय सीमा खत्म होने के तीन मिनट बाद था।

CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने की पुष्टि

एक्स पर पोस्ट किए गए एक बयान में, ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि CCTV फुटेज से पुष्टि हुई है कि छात्र 'कट-ऑफ समय से सिर्फ 33 मिनट पहले' निकला था और उसने लंबा रास्ता चुना था।

पुलिस ने कहा कि ट्रैफिक की स्थिति सामान्य पाई गई और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने जहां भी जरूरत थी, आवाजाही में मदद की। देरी मुख्य रूप से घर से देर से निकलने और रास्ता चुनने के कारण हुई।

यह भी पढ़ें- नीट फर्जीवाड़ा: लखीसराय में 30 आरोपी भेजे गए जेल, अब मास्टरमाइंड और सेटरों की तलाश तेज