विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेंगलुरु: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Published: Mon, 25 May 2026 09:17 AM (IST)

बेंगलुरु में प्रधानमंत्री मोदी के काफिले के रास्ते के पास जिलेटिन स्टिक मिलने के मामले में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूका का मामला। (फाइल फोटो)

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूका का मामला। (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बेंगलुरु यात्रा से पहले उनके काफिले के रास्ते के पास जिलेटिन स्टिक बरामद होने के मामले में कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

10 मई को आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री के आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर के दौरे से पहले निरीक्षण के दौरान पुलिस कांस्टेबल को सर्किट और टाइमर लगी जिलेटिन की छड़ें मिलीं थीं।

किन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

सूचना मिलते ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने भी मामले की जांच की थी। इस मामले में बेंगलुरु दक्षिण जिले के पुलिस अधीक्षक आर. श्रीनिवास गौड़ा ने एक सब-इंस्पेक्टर, एक सहायक सब-इंस्पेक्टर और चार कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया।

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में बड़ी सुरक्षा चूक: PM मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास मिली विस्फोटक सामग्री, पुलिस जांच में जुटी