विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेंगलुरु में इंडी गठबंधन का विरोध प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रतीकात्मक गिरफ्तारी

Published: Thu, 05 Nov 2026 03:57 PM (IST)

बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में इंडी गठबंधन ने मतदाता सूची में कथित हेरफेर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य ...और पढ़ें

रैली में मौजूद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हरिप्रसाद (फाइल)।

रैली में मौजूद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हरिप्रसाद (फाइल)।

HighLights

  1. मतदाता सूची में हेरफेर के खिलाफ इंडी गठबंधन का विरोध।

  2. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग।

  3. प्रदर्शन में ज्ञानेश कुमार की प्रतीकात्मक गिरफ्तारी की गई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में विपक्षी गुट इंडी गठबंधन ने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) 'इंडिया' को लेकर राज्य-स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में कथित हेरफेर को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई।

इस रैली के वीडियो फुटेज में एक अनोखा नजारा दिखा। इस प्रदर्शन के दैरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी का नाटक किया और उन्हें हथकड़ी लग कर ले जाते दिखे।

कांग्रेस सहित कई दल हुए शामिल

इस प्रदर्शन में कांग्रेस, सीपीआई (एम), सीपीआई, सीपीआई(एमल) लिबरेशन, फॉरवर्ड ब्लॉक और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। ये विरोध प्रदर्शन, सुबह 11 बजे से शुरू हुआ। इसमें अन्य प्रगतिशील दलों, सामाजिक संगठनों, और छात्र व युवा समूहों ने भी हिस्सा लिया, जो एसआईआर-विरोधी आंदोलन से जुड़े हैं।

सीएम भी रहे मौजूद

इस प्रदर्शन की अगुवाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने की। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। विरोध प्रदर्शन में फिल्म में काम करने वाले अभिनेता प्रकाश राज, सीपीआई (एम) के राज्य सचिव प्रकाश के., सीपीआई के राज्य सचिव साथी सुंदरेश, सीपीआई(एमएल) लिबरेशन के राज्य सचिव क्लिफ्टन डी'रोजारियो, फॉरवर्ड ब्लॉक के अध्यक्ष जे.आर. शिवशंकर और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एन. मंजप्पा भी शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं ने मांगा सीईसी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

इस रैली में सर्वोदय कर्नाटक, एदेलु कर्नाटक, फेडरेशन ऑफ दलित ऑर्गेनाइजेशन्स और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया समेत कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। सुरक्षा बनाए रखने और भीड़ को संभालने के लिए फ्रीडम पार्क में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हुए।

इस विरोध प्रदर्शन से पहले एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन ने एक विरोध प्रदर्शन किया था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हरिप्रसाद ने कहा कि बेंगलुरु की यह रैली एक नवंबर के विरोध प्रदर्शन का ही अगला चरण है और इसमें विपक्षी इंडी गठबंधन की कई पार्टियों के नेताओं ने शामिल होने पर सहमति जताई थी।

हर जिले में होगा प्रदर्शन

हरिप्रसाद ने कहा कि इस आंदोलन को पूरे कर्नाटक के हर जिलों तक फैलाया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी की इकाइयों से कहा गया है कि वे ब्लॉक स्तर पर एक साथ विरोध प्रदर्शन आयोजित करें।

उन्होंने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन कर्नाटक के लगभग सभी जिलों में ब्लॉक स्तर पर जारी रहेगा। हमने अपनी सभी जिला इकाइयों से कहा है कि वे कल एक साथ मिलकर एसआईआर और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करें और उनके इस्तीफे की मांग करें।

'आरोपी को हिरासत में लेते ही लागू होगी 24 घंटे की समय सीमा', सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।