विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेंगलुरु: बाइक चोरी के शक में चार युवकों ने दोस्त को बेरहमी से पीटा, अस्पताल ले जाने के बजाय पिलाया ORS; मौत

Published: Thu, 26 Nov 2026 11:43 AM (IST)

बेंगलुरु में बाइक चोरी के विवाद में 22 वर्षीय अंबर को उसके चार दोस्तों ने पीट-पीटकर मार डाला। आरोपियों ने उसे अस्पताल ले जाने के बजाय घर पर रखा, जहां आंतरिक रक्तस्राव से उसकी मौत हो गई।

(यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है)

(यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है)

HighLights

  1. बाइक चोरी विवाद में दोस्तों ने युवक को पीटा।

  2. अस्पताल ले जाने के बजाय घर पर रखा, मौत हुई।

  3. आंतरिक रक्तस्राव से हुई अंबर की मौत, चार गिरफ्तार।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु में बाइक चोरी को लेकर हुए विवाद के बाद 22 वर्षीय युवक अंबर की उसके ही चार दोस्तों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस जांच के अनुसार, दोस्तों के बीच बाइक चोरी के मुद्दे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अंबर पर हमला कर दिया और उसके चेहरे, पीठ तथा पेट में लगातार कई घूंसे मारे। माना जा रहा है कि इस बेरहमी से की गई पिटाई के कारण अंबर के शरीर में इंटरनल ब्लीडिंग होने लगा।

अस्पताल ले जाने के बजाय घर पर ही रखा

मारपीट के बाद आरोपियों ने अंबर को अस्पताल ले जाने के बजाय घर पर ही रखा। उन्होंने उसे केवल ओआरएस का घोल और थोड़ा खाना दिया।

बताया जा रहा है कि अंबर ने इसके बाद कुछ और नहीं खाया और सोने चला गया। बाद में वह मृत पाया गया।

शुरुआत में पुलिस को यह अननेचुरल डेथ का मामला लगा। हालांकि, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, तो पता चला कि अंबर की मौत शरीर के अंदरूनी हिस्सों में खून बहने की वजह से हुई थी।

चार आरोपी गिरफ्तार

पोस्टमार्टम के नतीजों के आधार पर डीजे हल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तफ्तीश में सामने आया कि अंबर के साथ उसके ही दोस्तों ने मारपीट की थी।

पुलिस ने इस मामले में यूनुस और जुनैद सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो अन्य दोस्तों के साथ अंबर के ही साथ रहते थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।