विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेंगलुरु में किराए को लेकर ऑटो ड्राइवर और दो लड़कियों के बीच हाथापाई, मारपीट का वीडियो वायरल

Published: Tue, 29 Sep 2026 12:14 PM (IST)

बेंगलुरु के HSR लेआउट में ऑटो किराए को लेकर दो लड़कियों और एक ऑटो ड्राइवर के बीच हाथापाई हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

HighLights

  1. बेंगलुरु में ऑटो के किराए को लेकर लड़कियों-ड्राइवर में हुई लड़ाई।

  2. हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  3. ऑटो ड्राइवर ने लड़कियों पर नशे में होने का आरोप लगाया।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु में HSR लेआउट के सेक्टर 3 में दो लड़कियों और एक ऑटो ड्राइवर के बीच लड़ाई हो गई। ये लड़ाई इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से हाथापाई हुई। आस-पास के लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो कि अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ऑटो ड्राइवर और लड़कियों के बीच जब हालात बेकाबू होने लगे, तो एक और लड़की ने बीच-बचाव किया और लड़ाई रुकवाई। यह घटना सोमवार दोपहर की है। इस घटना के वायरल होने से लोगों ने पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की।

ऑटो ड्राइवर ने लड़कियों पर नशे में होने का लगाया आरोप

HSR लेआउट पुलिस के मुताबिक, वीडियो देखने के बाद पुलिस ने तुरंत लड़कियों से संपर्क किया और उनसे शिकायत दर्ज कराने को कहा। हालांकि, एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि लड़कियों ने आने से इनकार कर दिया और एक-दो दिन का समय मांगा।

पुलिस ने ऑटो ड्राइवर का भी पता लगा लिया। उसने पुलिस को बताया कि लड़कियों ने उसका ऑटो किराए पर लिया था और पेमेंट को लेकर उनसे झगड़ा किया।

ऑटो ड्राइवर ने लड़कियों पर यह भी आरोप लगाया कि वो शराब के नशे में थीं, उन्होंने उसे गालियां दीं और पेमेंट करने से इनकार कर दिया। ड्राइवर ने बताया, इसके बाद लड़कियों ने उस पर हमला किया और उसने जवाब में उन पर हमला किया।

इस मामले में अधिकारी ने बताया, 'लड़कियों के शिकायत दर्ज कराने के बाद हम जरूरी कार्रवाई करेंगे।'

यह भी पढ़ें- AI कैमरे की गलती... बेंगलुरु में गिटार को समझ लिया व्यक्ति, काट दिया चालान