विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AI कैमरे की गलती... बेंगलुरु में गिटार को समझ लिया व्यक्ति, काट दिया चालान

Published: Mon, 28 Sep 2026 10:39 AM (IST)

बेंगलुरु में एआई कैमरे ने एक स्कूटर सवार के गिटार को बिना हेलमेट पहने व्यक्ति समझकर 500 रुपये का चालान काट दिया।

एआई कैमरे की वजह से काट दिया गलत चालान।

एआई कैमरे की वजह से काट दिया गलत चालान।

HighLights

  1. बेंगलुरु में एआई कैमरे ने गिटार को बिना हेलमेट व्यक्ति समझा।

  2. स्कूटर सवार सौविक दत्ता पर 500 रुपये का जुर्माना लगा।

  3. ट्रैफिक पुलिस ने शिकायत पर चालान रद्द करने का आश्वासन दिया।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर दुनियाभर में चल रही बहस के बीच एक बार फिर एआई की बड़ी गलती सामने आई है। बेंगलुरु में एआई युक्त कैमरे की वजह से इसलिए चालान काट दिया गा क्योंकि उसने गिटार को बिना हेलमेट पहने हुए व्यक्ति समझ लिया।

दरअसल, सौविक दत्ता शहर में अपनी पत्नी का स्कूटर चला रहे थे और उनकी पीठ पर गिटार बंधा हुआ था। हालांकि, ट्रैफिक सर्विलांस सिस्टम को कुछ और ही दिखाई दिया। बिना हेलमेट के पीछे बैठा सवारी (पिलियन राइडर)! दत्ता ने बताया कि उन पर पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा सुरक्षात्मक हेलमेट न पहनने के लिए 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

फोटो के सबूत के साथ मिला चालान

आउटर रिंग रोड पर लगे एआई कैमरों में से एक ने 15 सितंबर की दोपहर उन्हें कैमरे में कैद किया था। अगले दिन फोटो के सबूत के साथ चालान जारी किया गया। सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए दत्ता ने बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस से चालान रद करने की अपील की।

फोटो में साफ दिख रहा था कि सौविक ने हेलमेट पहना हुआ है और उसका गिटार उसके पीछे ठीक से रखा हुआ है। स्कूटी पर कोई दूसरा व्यक्ति नहीं था, सिवाय इसके कि एआई ने "पिलियन" (पीछे बैठने वाले) को कुछ और ही समझ लिया। दत्ता ने वह चालान भी शेयर किया, जो उनकी पत्नी के अकाउंट पर भेजा गया था।

सिस्टम पर कसा गया तंज

चालान की जानकारी के साथ उनकी पोस्ट में शहर के आई-बेस्ड ट्रैफिक एनफोर्समेंट सिस्टम पर तंज कसा गया। पोस्ट में लिखा था, "एआई-बेस्ड ट्रैफिक नियम तोड़ने का पता लगाने वाले सिस्टम का यही हाल है!" बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने दिसंबर 2022 में एआई-बेस्ड सर्विलांस सिस्टम अपनाया था और इसे बैकएंड पर बिना किसी इंसानी जांच-पड़ताल के चलाया था।

बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने क्या कहा?

बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने पोस्ट का जवाब दिया और दत्ता से जुर्माना रद करवाने के लिए कहा। बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक अकाउंट ने पोस्ट का जवाब देते हुए दत्ता से कहा, "उल्लंघन को ठीक कराने के लिए automationpubbcp@ksp.gov.in पर ईमेल करें या 080-22943381, 22942883 पर संपर्क करें।"

यह भी पढ़ें: 'बेंगलुरु में घर से बाहर निकलने में ही लग रहे 30 मिनट'! महिला ने शेयर किया भीषण ट्रैफिक जाम का वीडियो