विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेंगलुरु: आवारा कु्त्ते को पेड़ से लटकाया, फिर पीट-पीटकर मार डाला; 3 आरोपी हिरासत में

Published: Fri, 23 Oct 2026 05:38 PM (IST)

बेंगलुरु में एक आवारा कुत्ते को पेड़ से लटकाकर बेरहमी से पीटने और मारने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

बेंगलुरु में आवारा कुत्ते की बेरहमी से हत्या।

बेंगलुरु में आवारा कुत्ते की बेरहमी से हत्या।

HighLights

  1. बेंगलुरु में आवारा कुत्ते को पेड़ से लटकाकर पीटा गया।

  2. तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, जांच जारी है।

  3. घटना का वीडियो वायरल होने पर लोगों में भारी आक्रोश।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु में आवारा कुत्ते को पेड़ से लटकाकर पीटने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया है।

क्या है मामला?

तीनों युवकों पर आरोप है कि 20 अक्टूबर को वर्तुर के गुंजुर इलाके में ग्रीनवुड हाई स्कूल के पास आरोपियों ने एक आवारा कुत्ते को पेड़ से लटकाया और एक मोटी लाठी से पीट-पीटकर उसकी जान ले ली।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इस भयानक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने जानवरों के प्रति क्रूरता को लेकर चिंता जताई है।

वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

एक बेजुबान जानवर के साथ हुई इस क्रूर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद एक पशु कल्याण कार्यकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

शिकायत के अनुसार इन आरोपियों ने एक आवारा कुत्ते को मोटी लाठी से बेरहमी से पीटा और मार डाला। बताया जा रहा है कि यह घटना स्कूल के सामने हुई और पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस से बेजुबान जानवर के साथ इतनी भयानक क्रूरता करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की अपील की है।

पुलिस हिरासत में तीनों आरोपी

पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान मुनियप्पा, मुरली और पुनीत के रूप में हुई है। तीनों ही बेंगलुरु के रहने वाले हैं। फिलहाल तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बेंगलुरु पुलिस ने पोस्टर जारी किया

बेंगलुरु पुलिस कमिश्नरेट ने एक पोस्टर जारी कर कहा कि जानवरों के प्रति क्रूरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने पुष्टि की कि वर्तुर के गुंजुर में ग्रीनवुड हाई स्कूल के पास एक बेजुबान आवारा कुत्ते की हत्या के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

पोस्टर में कहा गया है, 'बेंगलुरु सिटी पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।'

पुलिस ने यह भी दोहराया कि वे न्याय सुनिश्चित करने और बेजुबान जानवरों के प्रति क्रूरता को रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

पिछले महीनों भी कई घटनाएं आई सामने

इससे पहले फरवरी 2022 में बेंगलुरु की सिद्दापुरा पुलिस ने 23 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया था, जिसने जयनगर में अपनी लग्जरी कार से आवारा कुत्तों को कुचल दिया था।

26 जनवरी 2022 की शाम को आदि ने कथित तौर पर जयनगर फर्स्ट ब्लॉक की 10वीं 'बी' मेन रोड पर अपनी लग्जरी कार फुटपाथ पर चढ़ा दी, जहां कुछ आवारा कुत्ते शांति से सो रहे थे।

पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने इस भयानक घटना की जानकारी पुलिस को दी और ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस घटना के संबंध में 29 जनवरी 2022 को एक पूर्व कॉरपोरेटर ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना के CCTV फुटेज की जांच की और आदि को गिरफ्तार कर लिया।