बंगाल: पति को बचाने गई गर्भवती महिला की पिटाई, मृत बच्चे को दिया जन्म; भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप
बुधवार की रात ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रहे शिक्षक देवजीत बर्मन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। किसी प्रकार ...और पढ़ें

बंगाल: पति को बचाने गई गर्भवती महिला की पिटाई, मृत बच्चे को दिया जन्म
HighLights
शिक्षक के अनुसार उसकी रिश्तेदार तृणमूल कांग्रेस से जुड़ी है
शुक्रवार को प्रिया पाल ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया
जेएनएन, दिनहाटा। बुधवार की रात ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रहे शिक्षक देवजीत बर्मन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। किसी प्रकार वह जैसे तैसे भागकर अपने घर पहुंचे, बावजूद आरोपितों ने वहां पहुंचकर भी उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि अपने पति को बचाने के लिए आगे आई उनकी गर्भवती पत्नी प्रिया पाल के साथ भी मारपीट की गई।
शुक्रवार को प्रिया पाल ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। शिक्षक का कहना है कि पिटाई करने वाले भाजपा के लोग थे। पिटाई से प्रिया के बच्चे की जान गई। उसे आठ माह का गर्भ था। दिनहाटा-2 ब्लॉक के बड़ा शाकदल ग्राम पंचायत अंतर्गत कुचनी गांव की इस घटना से लोगों में आक्रोश है।
शिक्षक के अनुसार उसकी रिश्तेदार तृणमूल कांग्रेस से जुड़ी है। इसी कारण भाजपा के कथित लोगों ने हमला किया। इस मामले में दस लोगों के खिलाफ शिकायत की गई। साहेबगंज थाने की पुलिस ने दो लोगों चंदन बर्मन व मनोरंजन बर्मन को पकड़ा है।
आरोप लगाया कि घटना के समय मौजूद भाजपा नेताओं को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार नहीं किया है। उनको गिरफ्तार का हमें न्याय दिया जाए। इधर शनिवार को दिनहाटा के विधायक अजय राय पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। घटना की पूरी जानकारी ली।
भाजपा के तीन नंबर मंडल अध्यक्ष चाणक्य बर्मन को फोन कर फटकारा। विधायक ने कहा कि इस घटना की जानकारी नहीं थी। पता चलते ही आवश्यक कदम उठाए। प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
विधायक ने इस परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कहा कि पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, इसका मतलब है कि प्रशासन अपना काम कर रहा है। इधर पीड़ित देवजीत बर्मन ने बताया कि विधायक घर आए थे, उन्होंने मदद का भरोसा दिया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।