विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र के बीड में ड्राइवर का नियंत्रण खोने के बाद पलटी बस, 20 यात्री घायल

Published: Thu, 24 Sep 2026 02:46 PM (IST)

महाराष्ट्र के बीड जिले में अहिल्यानगर-पाथर्डी हाइवे पर एक निजी बस पलटने से 20 यात्री घायल हो गए। यह हादसा ...और पढ़ें

बीड जिले में निजी बस पलटने से 20 यात्री घायल हुए (फोटो-AI जेनरेटेड)

बीड जिले में निजी बस पलटने से 20 यात्री घायल हुए (फोटो-AI जेनरेटेड)

HighLights

  1. बीड जिले में निजी बस पलटने से 20 यात्री घायल हुए।

  2. हादसा अहिल्यानगर-पाथर्डी हाइवे पर तकनीकी खराबी के कारण हुआ।

  3. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के बीड जिले में गुरुवार सुबह एक प्राइवेट बस पलट गई। हादसे में बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए। बस में तकनीकी खराबी के कारण ये हादसा हुआ। हादसा अहिल्यानगर-पाथर्डी हाइवे पर आष्टी तहसील मराठवाड़ाडी के पास हुआ।

तकनीकी खराबी के कारण हादसा

पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया, 'स्वामी टूर्स एंड ट्रैवल्स की बस अहिल्यानगर-पाथर्डी होते हुए पुणे से नांदेड़ जा रही थी, तभी तड़के करीब 3.30 बजे यह हादसा हुआ।' अंबोरा पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट इंस्पेक्टर विक्रांत हिंगे ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आने के बाद ड्राइवर ने बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई और उसमें सवार 20 यात्री घायल हो गए। 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस से यात्रियों को बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बताया, 'ज्यादातर यात्रियों को मामूली चोटें आईं। उन्हें प्राइवेट एम्बुलेंस से अहिल्यानगर के एक अस्पताल ले जाया गया।' उन्होंने कहा कि घटना की जांच चल रही है।

 सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार 

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में एटीएम कियोस्क के अंदर वॉकी-टॉकी छुपाकर महिला से 2.9 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार