Move to Jagran APP

बेअंत सिंह के पोते ने की राजोआना को फांसी देने की मांग

संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी होने के बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बेअंत सिंह का पोता जल्द से जल्द अपने दादा के हत्यारे बलवंत सिंह राजोआना और दिल्ली बम विस्फोट के दोषी देविंदर पाल भुल्लर को फांसी के फंदे पर झूलते हुए देखना चाहता है।

By Edited By: Published: Tue, 12 Feb 2013 01:10 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2013 01:56 PM (IST)
बेअंत सिंह के पोते ने की राजोआना को फांसी देने की मांग

जालंधर। संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी होने के बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बेअंत सिंह का पोता जल्द से जल्द अपने दादा के हत्यारे बलवंत सिंह राजोआना और दिल्ली बम विस्फोट के दोषी देविंदर पाल भुल्लर को फांसी के फंदे पर झूलते हुए देखना चाहता है।

loksabha election banner

स्व. बेअंत सिंह के पोते और कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने सोमवार को कहा कि अफजल गुरु के बाद अब राजोआना और भुल्लर की बारी है। सरकार को उन्हें जितनी जल्दी हो सके फांसी पर लटका देना चाहिए।

उधर, शिवसेना की राज्य इकाई ने भी अफजल गुरु को फांसी देने का स्वागत करते हुए राजोआना और भुल्लर को फांसी पर लटकाने की मांग की। उत्तर भारत के शिवसेना प्रमुख विनय जालंधरी ने कहा कि हम अफजल गुरु की फांसी का स्वागत करते हैं। अब समय आ गया है कि राजोआना और भुल्लर को भी फांसी दे देनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि संसद हमले के दोषी 43 वर्षीय अफजल गुरु को एक गुप्त ऑपरेशन के तहत शनिवार को दिल्ली के तिहाड़ जेल में फांसी पर लटका दिया गया था और उसके शव को वहीं दफना दिया गया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.