जगदलपुर में 1750 किलो विस्फोटक के साथ 7 गिरफ्तार
बस्तर पुलिस ने अवैध रूप से लाए जा रहे 1750 किलो विस्फोटक को जब्त कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक विस्फोटक ओडिशा से लाया गया था। इस मामले में एक माइनिंग इंजीनियर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिन वाहनों में विस्फोटक लाए जा
By Sudhir JhaEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2015 05:30 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2015 05:44 PM (IST)
जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने अवैध रूप से लाए जा रहे 1750 किलो विस्फोटक को जब्त कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक विस्फोटक ओडिशा से लाया गया था। इस मामले में एक माइनिंग इंजीनियर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिन वाहनों में विस्फोटक लाए जा रहे थे उन्हें भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस का मानना है कि विस्फोटक नक्सलियों को सौंपा जाना था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें