विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Baranagar Election Result 2026: बंगाल की बरानगर हॉट सीट पर पलट गई बाजी, BJP के सजल ने एक्ट्रेस सायंतिका को हराया

Published: Mon, 04 May 2026 06:02 AM (IST)Updated: Mon, 04 May 2026 09:54 PM (IST)

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बरानगर सीट का परिणाम घोषित हो गया है। भाजपा के सजल घोष ने तृणमूल ...और पढ़ें

बीजेपी के सजल घोष ने तृणमूल की सायंतिका बनर्जी को हरा दिया। जागरण

बीजेपी के सजल घोष ने तृणमूल की सायंतिका बनर्जी को हरा दिया। जागरण

डिजिटल डेस्क, बरानगर। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का परिणाम आज (04 मई) को आ गया है। बंगाल की बरानगर सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है।

बरानगर सीट पर बीजेपी के सजल घोष ने तृणमूल की अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी को 16,956 वोटों से हराया है।

13वां राउंड

सजल घोष (बीजेपी)                     -  81,730           -   16,956 वोटों से जीते

अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी (तृणमूल )   -  64,774  

सातवां राउंड

सजल घोष (बीजेपी)                     -  47,113          -   12,081 वोटों से आगे

अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी (तृणमूल )   -  35,032 

छठा राउंड

सजल घोष (बीजेपी)                     -  39,713         -   10,196 वोटों से आगे

अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी (तृणमूल )   -  29,517 

पांचवां राउंड

सजल घोष (बीजेपी)                     -  33,089        -   8,307 वोटों से आगे

अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी (तृणमूल )   -  24,782  

दूसरा राउंड

सजल घोष (बीजेपी)                     -  12,710        -   3,868 वोटों से आगे

अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी (तृणमूल )   -  8,842 

पहला राउंड

सजल घोष (बीजेपी)                     -  6,472       -   2,423 वोटों से आगे

अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी (तृणमूल )   -  4,049 

बरानगर विधानसभा सीट पर इस बार 21 लोगों ने नामांकन किया था, जिनमें से चुनाव आयोग द्वारा एक नामांकन को रिजेक्ट कर दिया गया था। 20 नामांकन स्वीकार कर लिए गए थे। चुनावी मैदान में सिर्फ 10 प्रत्याशी खड़े थे।

यह भी पढ़ें- Kolkata Port Election Results 2026: कोलकाता पोर्ट सीट पर BJP को तगड़ा झटका, पहले राउंड में हकीम ने छुआ 10 हजार का आंकड़ा

बारानगर विधानसभा क्षेत्र दमदम लोकसभा सीट का हिस्सा है। यह विधानसभा पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले का एक शहर है, जो कोलकाता मेट्रोपॉलिटन एरिया में आता है। बारानगर में 2021 में 217,774 रजिस्टर्ड वोटर थे, जो 2019 में 208,417 थे।