हैदराबाद में 2 घरों में छापा पुलिस ने पकड़े अवैध नशीले उत्पाद, 10 लाख तक बताई जा रही कीमत
हैदराबाद के एक छापे में दो लोगों के घरों से अवैध तंबाकू उत्पाद जब्त किए हैं। इस उत्पाद की कीमत 2 लाख बताई जा रही है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। रविवार को पुलिस ने गुप्त जानकारी के आधार पर छापेमारी की।
हैदराबाद, एएनआइ। हैदराबाद में गुटखा, तंबाकू उत्पाद जब्त किए हैं, जिनकी कीमत 10 लाख तक बताई जा रही है। रविवार को हैदराबाद पुलिस ने शहर के दो अलग-अलग क्षेत्रों से दो व्यक्तियों के पास से यह उत्पाद जब्त किए हैं। दरअसल, पुलिस ने दो घरों में छापा मारा था। इस दौरान उन्हें यह प्रतिबंधित उत्पाद मिले हैं।
इससे पहले भी आंध्र प्रदेश के एक गोदाम पर पड़ा था पुलिस का छापा
आंध्र प्रदेश में पुलिस एक गोदाम में छापा मारने के दौरान गुटखा और बेहिसाब केस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। नेल्लोर जिले के केवली के बाहरी इलाके में मद्दुरुपडु गांव में पुलिस ने एक गोदाम में छापा मारने के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था और उनके पास से 22,000 रुपये मूल्य के गुटखा को जब्त किया। पुलिस ने 41 लाख रुपये से अधिक की नकदी भी जब्त की गई थी। नेल्लोर के एसपी भास्कर भूषण ने कहा था कि गुटखा उत्पादों में शामिल सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। हमने 22,000 रुपये मूल्य का 1 किलो गुटखा जब्त किया गया। ये मामला 21 जून 2020 का है।
देश में कोरोना वायरस
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 74,442 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 903 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। इसके साथ ही देश में कोरोना की रिकवरी दर भी अच्छी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में 76,737 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इसको मिलाकर देश में कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा 55 लाख 86 हजार 704 तक पहुंच गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना वायरस के कुल 66 लाख 23 हजार 816 मामले सामने आ चुके हैं, इनमें से 55 लाख 86 हजार 704 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा देश में फिलहाल 9 लाख 34 हजार 427 सक्रिय मामले हैं। कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 1 लाख 2 हजार 685 तक पहुंच चुका है।
देश में कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में 9 लाख 89 हजार 860 कोरोना सैंपल की जांच की गई है। अब तक कुल 7 करोड़ 99 लाख 82, हजार 394 कोरोना सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।