चुपके से न्यूक्लियर पावर टेस्ट कर रहा है बांग्लादेश, कोलकाता में भूकंप के बाद क्यों होने लगी चर्चा?
कोलकाता और आसपास के जिलों में शुक्रवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में घबराहट फैल गई। ...और पढ़ें

कोलकाता में भूकंप के बाद घरों से बाहर निकले लोग।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के कोलकाता और आस-पास के जिलों में शुक्रवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद लोगों में घबराहट फैल गई और घरों से निकलकर भागने लगे।
ये झटके शहर और आस-पास के इलाकों में कई सेकेंड तक महसूस किए गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि क्या बांग्लादेश चुपके से न्यूक्लियर पावर का टेस्ट कर रहा है?
सोशल मीडिया का रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा, "कोलकाता भूकंप की चौंकाने वाली फुटेज, पूरे शहर में झटके महसूस किए गए, बांग्लादेश चुपके से न्यूक्लियर पावर की टेस्टिंग कर रहा है?" एक अन्य यूजर ने उत्सुकता से पूछा, "कोलकाता में 3 महीने से भी कम समय में यह तीसरा भूकंप है। क्या बांग्लादेश में कुछ गड़बड़ है?"
वहीं, एक और यूजर ने मजाक में कहा, "दिल्ली वालों इस बार भूकंप को कोलकाता शिफ्ट करने पर आप बहुत खुश महसूस कर रहे हैं, है ना..."
चश्मदीदों ने क्या कहा?
इलाकों में रहने वालों ने बताया कि भूकंप के झटकों के दौरान पंखे हिले, फर्नीचर हिला और खिड़कियां खड़खड़ाने लगीं। मल्टी-स्टोरी इमारतों में इसका असर ज्यादा महसूस हुआ।
हालांकि, कोलकाता में भूकंप के दौरान नुकसान या किसी के हताहत होने की तुरंत कोई रिपोर्ट नहीं थी, लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बताया कि उन्होंने लगभग 10-15 सेकंड तक झटके महसूस किए और इसे सालों में आया "सबसे लंबा भूकंप" बताया। एक यूजर ने लिखा, “मैंने अब तक का सबसे बुरा भूकंप महसूस किया है।”
