विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत या UK... किस देश में रहेंगी शेख हसीना? सस्पेंस के बीच एस जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री से की बात

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Thu, 08 Aug 2024 07:17 PM (IST)

Bangladesh Protests बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रिटेन के अपने समकक्ष डेविड लैमी के ...और पढ़ें

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, UK के विदेश मंत्री डेविड लैमी और बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना।
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, UK के विदेश मंत्री डेविड लैमी और बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना।

HighLights

  1. बांग्लादेश में उभरते हालात पर दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने की चर्चा
  2. बांग्लादेश और पश्चिम एशिया की स्थिति पर हुई चर्चाः जयशंकर

पीटीआई, नई दिल्ली। बांग्लादेश में जारी हिंसा और उथल-पुथल के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को ब्रिटेन के अपने समकक्ष डेविड लैमी के साथ फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने बांग्लादेश की स्थिति पर बातचीत की।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुद इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आज ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी से फोन पर बात हुई। इस दौरान बांग्लादेश और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा हुई।  

भारत से कहां जाएंगी शेख हसीना?

जयशंकर और ब्रिटिश विदेश मंत्री के बीच यह बातचीत बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की लंदन में शरण लेने योजना की पृष्ठभूमि में हुई है। हालांकि, ब्रिटेन ने इससे पहले हसीना को शरण देने के किसी भी विचार को सीधे तौर पर नकार दिया था।

वहीं, शेख हसीना भारत से कब जाएंगी, इस सवाल पर विदेश मंत्रालय का जवाब सामने आया है।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमें अभी उनकी योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन इस पर फैसला हो जाएगा।

लैमी ने की UN के नेतृत्व में स्वतंत्र जांच की मांग

लैमी ने सोमवार को लंदन में एक बयान में कहा था कि बांग्लादेश में पिछले दो सप्ताह में हुई जबरदस्त हिंसा में जानमाल की काफी क्षति हुई है। देश में जारी हिंसक घटनाओं की संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में पूर्ण एवं स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।

इन देशों में जा सकती हैं पूर्व पीएम हसीना

ऐसा कहा जा रहा है कि हसीना शरण लेने के लिए संयुक्त अरब अमीरात, बेलारूस, कतर, सऊदी अरब और फिनलैंड समेत कई विकल्पों पर विचार कर रही हैं।

यह भी पढ़ेंः

Bangladesh News: भारत से कब जाएंगी शेख हसीना? विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।