नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह 22 नवंबर को आएंगे भारत, पीएम मोदी के साथ होगी अहम बैठक; पूरा कार्यक्रम
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह 22 नवंबर को भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं, जहां वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे।
-1795166623002_m.webp)
नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह की तस्वीर (पीटीआई)।
HighLights
नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह 22 नवंबर को भारत दौरे पर।
राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात।
आर्थिक सहयोग और द्विपक्षीय संबंध होंगे चर्चा के केंद्र।
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह 22 नवंबर से भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आएंगे। 27 मार्च को पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक द्विपक्षीय विदेश यात्रा होगी।
इससे पहले नेपाली पीएम शाह सितंबर में वे संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने के लिए अमेरिका गए थे। अब भारत के दौरे को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या दोनों देशों के रिश्ते पहले से बेहतर होंगे।
34 सदस्यों के साथ आ रहे भारत
विदेश मंत्रालय में विदेश सचिव अमृत बहादुर राय ने बताया कि शाह 34 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले और विदेश मंत्री शिशिर खनाल भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार कुमार ब्यंजनकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी प्रधानमंत्री के साथ होंगे।
राष्ट्रपति और पीएम से होगी मुलाकात
नेपाली पीएम शाह इस यात्रा के दौरान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे। विदेश सचिव ने बताया कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी शाह से शिष्टाचार भेंट करेंगे।
किन मुद्दों पर होगी चर्चा
विदेश मंत्रालय के अनुसार इस उच्च-स्तरीय चर्चा में कनेक्टिविटी नेटवर्क और बुनियादी ढांचे के विकास के अलावा, व्यापार, पारगमन (ट्रांजिट), ऊर्जा और निवेश जैसे क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग बढ़ाने से जुड़े मुद्दों पर बात होगी। द्विपक्षीय बैठकों के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, अंतरिक्ष, आपदा प्रबंधन और मानव संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया जाएगा। प्रधानमंत्री के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक अलग व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी भारत का दौरा करेगा।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।