विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'गंजे सिर पर बाल' उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी, 50 लाख रुपये का आयुर्वेदिक तेल जब्त

Published: Sat, 07 Nov 2026 02:00 AM (IST)

एफडीए के अनुसार, नासिक डिवीजन की टीम ने पांच नवंबर को एक ब्यूटी सैलून और नकली ज्वेलरी की दुकान का ...और पढ़ें

गंजे सिर पर बाल उगाने का दावा करने वाले 50 लाख रुपये का आयुर्वेदिक तेल जब्त (फोटो- जेएनएन)

गंजे सिर पर बाल उगाने का दावा करने वाले 50 लाख रुपये का आयुर्वेदिक तेल जब्त (फोटो- जेएनएन)

HighLights

  1. औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत यह कार्रवाई की गई

  2. जब्त उत्पाद को वीएस हेयर ग्रोथ आयल के नाम से बेचा जा रहा था

पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने गंजे सिर पर दोबारा बाल उगाने का दावा करने वाले आयुर्वेदिक तेल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 50.35 लाख रुपये मूल्य की 5,040 बोतलें जब्त की हैं।

एफडीए के अनुसार, नासिक डिवीजन की टीम ने पांच नवंबर को एक ब्यूटी सैलून और नकली ज्वेलरी की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत यह कार्रवाई की गई।

जब्त उत्पाद को वीएस हेयर ग्रोथ आयल के नाम से बेचा जा रहा था। इसका प्रचार इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर किया जा रहा था। विज्ञापनों में दावा किया गया था कि यह तेल गंजे लोगों के सिर पर भी बाल उगा सकता है।

एफडीए के अनुसार, तेल की 100 मिलीलीटर की प्रत्येक बोतल पर 999 रुपये अधिकतम खुदरा मूल्य अंकित था। हालांकि, पैकेजिंग पर निर्माता का नाम, पता और विनिर्माण लाइसेंस नंबर नहीं दिया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि प्रतिष्ठान के मालिक योगेश भगत के पास इस आयुर्वेदिक उत्पाद के निर्माण के लिए आवश्यक लाइसेंस और कानूनी अनुमति नहीं थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।