विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mandir Pran Pratishtha: 'राम आग नहीं...ऊर्जा हैं, राम विवाद नहीं...समाधान हैं', प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले PM मोदी

By Agency Edited By: Mohd Faisal
Published: Mon, 22 Jan 2024 03:16 PM (IST)

Ram Mandir Pran Pratishtha 500 सालों के संघर्ष का इतिहास आज खत्म हो गया। राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान ...और पढ़ें

Ram Mandir Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा के बाद PM मोदी ने लोगों को किया संबोधित। (फोटो एएनआई)
Ram Mandir Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा के बाद PM मोदी ने लोगों को किया संबोधित। (फोटो एएनआई)

HighLights

  1. प्राण प्रतिष्ठा के बाद PM मोदी ने लोगों को किया संबोधित।
  2. राम समाधान हैं, राम सबके हैं- पीएम मोदी
  3. भारत की आस्था हैं प्रभु राम- पीएम मोदी

एएनआई, अयोध्या। Ram Mandir Pran Pratishtha: 500 सालों के संघर्ष का इतिहास आज खत्म हो गया। राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों को संबोधित किया।

राम आग नहीं, ऊर्जा हैं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज का अवसर उत्सवता का तो क्षण है ही भारत के समाज के परिपक्वता का क्षण है। दुनिया का इतिहास साक्षी है कई राष्ट्र अपने ही उलझन में उलझ गए। उन्होंने कहा कि कई लोग बोलते थे कि राम मंदिर बना तो आग लग जाएगी, ऐसे लोग भारत के परिपक्वता को नहीं जान पाए। मैं उन लोगों को कहना चाहूंगा कि आइए महसूस कीजिए राम आग नहीं ऊर्जा हैं। राम समाधान हैं। राम सबके हैं। राम सिर्फ वर्तमान नहीं, अनंत काल हैं।

भारत की आस्था हैं प्रभु राम- पीएम मोदी

PM मोदी ने कहा कि राम भारत की आस्था हैं, राम भारत का आधार हैं। राम भारत का विचार हैं, राम भारत का विधान हैं। राम भारत की चेतना हैं, राम भारत का चिंतन हैं, राम भारत की प्रतिष्ठा हैं, राम भारत का प्रताप हैं। राम प्रभाव हैं, राम प्रवाह हैं, राम नेति भी हैं, राम नीति भी हैं। राम नित्यता भी हैं, राम निरंतरता भी हैं, राम व्यापक हैं, विश्व हैं, विश्वात्मा हैं। इसलिए जब राम की प्रतिष्ठा होती है तो उसका प्रभाव शताब्दियों तक नहीं होता उसका प्रभाव हजारों वर्षों तक होता है।

यह भी पढ़ें- PM Modi Photos: पीएम मोदी ने किया 11 दिन का विशेष अनुष्ठान, धोती-कुर्ता और अंगवस्त्र में दिखा भक्तिमय रूप

यह भी पढ़ें- Ram Mandir: '500 साल बाद लौटे रामलला, राष्ट्र का सब दुख हरण होगा' प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत