विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समृद्धि का मंत्र: सोना, विदेश यात्रा और डेस्टिनेशन वेडिंग से परहेज; कितना खर्च करता है भारत?

By Mahendra Pratap SinghEdited By: Naveen Kumar
Published: Mon, 07 Sep 2026 12:02 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2026 12:05 PM (IST)

7.8% की जीडीपी वृद्धि के बावजूद विदेशी मुद्रा बचाने और रुपये को मजबूत करने के लिए सोने की खरीदारी, विदेश यात्रा और डेस्टिनेशन वेडिंग से बचने की जरूरत है।

(यह फोटो एआई द्वारा बनाई गई है)

(यह फोटो एआई द्वारा बनाई गई है)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जेएनएन, नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही है। यह साफ तौर पर बताता है कि भारत की अर्थव्यवस्था पश्चिम एशिया में युद्ध और डोनल्ड ट्रंप की संरक्षणवादी नीतियों के बावजूद तेज गति से आगे बढ़ रही है।

1 (12)

हालांकि, चुनौतियां बनी हुईं हैं। ऊंची ऊर्जा कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के दौर में भारत के लिए जरूरी है कि वह अपने विदेशी मुद्रा भंडार को और मजबूत बनाए। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर देशवासियों से सोने की खरीदारी, विदेश यात्राओं और विदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग से बचने की अपील की है।

इन तीनों चीजों में डॉलर खर्च होता है और हर एक डॉलर का खर्च रुपये को कमजोर करता है। सोने की खरीदारी, विदेश यात्राएं और डेस्टिनेशन वेडिंग कैसे देश की आर्थिक और रणनीतिक चुनौतियों को गंभीर बनाती हैं इसकी पड़ताल आज प्रासंगिक है।

2 (10) (1)

विदेशी मुद्रा की बचत

Gold Imports

भारत अपनी आवश्यकता का लगभग 88 प्रतिशत कच्चा तेल और अधिकांश सोना विदेशों से आयात करता है। वैश्विक तनाव और अनिश्चितता के समय डॉलर की मांग बढ जाती है। गैर-जरूरी सोना खरीदने या विदेश यात्रा करने से भारतीय रुपया डॉलर में बदलकर देश से बाहर चला जाता है।

व्यापार घाटा कम करना

Foreingn Trip

जब हम भारी मात्रा में सोना आयात करते हैं या विदेश में खर्च करते हैं, तो भारत का व्यापार घाटा बढ़ता है और भारतीय रुपये की कीमत में गिरावट आती है। रुपया कमजोर होने से आयात महंगा होता है।

वेड इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा

Destination Wedding

प्रधानमंत्री का मुख्य उद्देश्य है कि जो पैसा भारतीय विदेश में जाकर होटलों, एयरलाइंस और टूरिज्म कंपनियों पर खर्च करते हैं, वह पैसा भारत के भीतर ही रहे। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा मिलता है।

यह भी पढ़ें- विचार: प्रमाणित होती अर्थव्यवस्था की मजबूती

यह भी पढ़ें- '7.8% ही सही है भारत की GDP', भारतीय अर्थव्यवस्था के आंकड़ों के पीछे क्या है गणित? एक्सपर्ट्स ने दूर किया पूरा कंफ्यूजन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।